{"_id":"6459357539cccae42300c299","slug":"eight-new-cases-including-six-women-infected-with-corona-were-found-fatehabad-news-c-21-1-127430-2023-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: कोरोना संक्रमित छह महिलाओं समेत आठ नए केस मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: कोरोना संक्रमित छह महिलाओं समेत आठ नए केस मिले
विज्ञापन
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में दवाई लेने के लिए लाइन में लगे मरीज।
फतेहाबाद। कोरोना संक्रमण को लेकर तीन दिन राहत रहने के बाद सोमवार को आठ नए केस मिले हैं। 6 महिलाओं समेत आठ लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। जिले में कोरोना एक्टिव केसों की संख्या 15 हो गई है। इसमें एक संक्रमित अस्पताल में दाखिल है।
हालांकि राहत ये है कि जिले में 430 कोरोना सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार को गांव धांगड़ निवासी 28 वर्षीय युवती, अशोक नगर निवासी 27 वर्षीय युवती, सरवरपुर निवासी 30 वर्षीय युवक, गांव दरियापुर निवासी 19 वर्षीय युवती, गांव फुलां निवासी 62 वर्षीय बुजुर्ग महिला, भट्टू निवासी 29 वर्षीय युवक और 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला और गांव बनमंदोरी निवासी 35 वर्षीय युवती कोरोना संक्रमित मिली है।
सोमवार को लिए गए 152 सैंपल
जिले में कोरोना के सोमवार को 152 आरटीपीसीआर सैंपल लिए गए है। लैब से अभी 241 आरटीपीसीआर सैंपलों की रिपोर्ट आनी है। जिले में अब तक 432335 सैंपल लिए जा चुके है। इसमें कोरोना संक्रमित 20419 मिले है। जिले का रिकवरी रेट 97.43 फीसदी रहा है।
विज्ञापन
जिले में कोरोना के सोमवार को आठ नए केस मिले है। सभी होम आइसोलेट है। लोगों से अपील है कि कोरोना को लेकर अगर लक्षण दिखते हैं तो जांच जरूर करवाएं।
- डॉ. विष्णु मित्तल, जिला महामारी रोकथाम अधिकारी