फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Eight kg ganja recovered, smuggler and supplier arrested

आठ किलो गांजा बरामद, तस्कर और सप्लायर गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Feb 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Eight kg ganja recovered, smuggler and supplier arrested
फतेहाबाद। सीआईए फतेहाबाद पुलिस टीम ने आठ किलो 100 ग्राम गांजा तस्करी के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान भोडियाखेड़ा निवासी मुकेश कुमार व सुरेश कुमार के रूप में हुई है। आरोपी मुकेश कुमार से पुलिस ने गांजा बरामद किया जबकि सुरेश ने मुकेश को पकड़ा गया गांजा सप्लाई किया था। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

डीएसपी सुुभाष चंद्र ने बताया कि सीआईए फतेहाबाद की टीम गश्त के दौरान खैरातीखेड़ा रोड पर नहर पुल के पास पहुंची तो शहर की तरफ से एक युवक पैदल आता दिखाई दिया जो सामने पुलिस टीम देखकर घबरा गया और अंधेरे में खेतों की तरफ तेज कदमों से चलने लगा। शक के आधार पर पुलिस ने काबू करके पूछताछ की तो युवक ने अपनी पहचान भोडियाखेड़ा निवासी मुकेश बताया वहीं उसके पास से बरामद थैले से आठ किलो 100 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी मुकेश ने बताया कि वह यह गांजा भोडियाखेड़ा के सुरेश नाम के व्यक्ति से खरीदकर लाया है। इस पर पुलिस ने गांजा सप्लायर के तौर पर आरोपी सुरेश को भी गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed