फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Education, Fatehabad News

Fatehabad News: ₹ 2.48 करोड़ की लागत से जिले के 10 गांवों में तैयार हुईं 22 विज्ञान लैब

Wed, 29 Jan 2025 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 29 Jan 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Education, Fatehabad News
गांव मेहूवाला के राजकीय संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बनकर तैयार हुई सांइस लैब।
फतेहाबाद। जिले के 22 गांवों के सरकारी स्कूलों में लैब बनकर तैयार हो चुकी है। इन लैब के शुरू होने से विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों को फायदा होगा। इन प्रयोगशालाओं के निर्माण पर करीब 2.48 करोड़ रुपये का खर्च हुआ है। इनसे भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान व जीव विज्ञान संकाय के विद्यार्थी शामिल हैं।
विज्ञापन


इसके लिए हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद की तरफ से स्वीकृति प्रदान करते हुए इन लैब को बनाने के लिए टेंडर पहले से ही हो चुका था। परिषद ने टेंडर लगने के बाद एक साल में लैब बनकर तैयार हुई है। प्रत्येक लैब पर करीब 10 लाख रुपये की लागत आई है। इन लैब के बनने से विद्यार्थियों में साइंस की अभिक्रियाओं को समझने में आसानी होगी।
विज्ञापन


जिले के इन गांव के स्कूलों में बनी लैब



जिले के 22 स्कूलों में लैब बनाने का काम पूरा हो चुका है। इसमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खुंडन, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दमकौरा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मेहूवाला, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खाबड़ा कलां, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नाढ़ोडी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धोलू, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अमानी, राजकीय संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रतिया, राजकीय संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जाखल मंडी और राजकीय वरिष्ठ कन्या माध्यमिक विद्यालय भूना के स्कूल शामिल हैं। वहीं राजकीय संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय इंदाछोई के स्कूल में लैब का निर्माण कार्य अभी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञान के तीन विषयों की प्रयोगशालाओं का हुआ है निर्माण

समग्र शिक्षा विभाग की तरफ से सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में लैब बनाई गई। हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद ने इसकी मंजूरी प्रदान कर दी। इससे गांव के राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी लैब का निर्माण करवाया गया। इस पर दो करोड़ 28 लाख 39 हजार रुपये की राशि खर्च की हुई है।




लैब बनाने के लिए टेंडर पहले से ही लग चुका है। इसके तहत जिले के 10 गांवों व शहरों के कुल 23 स्कूलों में लैब बनाई जानी है। इसमें से एक का निर्माण कार्य अभी अधूरा है। लैब बनने से विद्यार्थियों को काफी फायदा हुआ है। शिक्षा विभाग का प्रयास है कि विद्यार्थियों को ज्यादा से ज्यादा सुविधा दी जाए। ताकि विद्यार्थियों को पढ़ाई करने में आसानी हो और विज्ञान विषय में ओर रूचि बढ़ सके।

- रोहताश, जेई, समग्र शिक्षा विभाग, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed