{"_id":"6a2b02936c80d361ef0e69d7","slug":"e-scooter-crashes-into-tree-child-dies-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-155476-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: ई-स्कूटी पेड़ से टकराई, बच्चे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: ई-स्कूटी पेड़ से टकराई, बच्चे की मौत
Fri, 12 Jun 2026 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Fri, 12 Jun 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में बच्चे के शव का पोस्टमार्टम करवाने पहुंचे परिजन संवाद
फतेहाबाद। गांव भिरड़ाना में बुधवार दोपहर को दर्दनाक हादसा हो गया। जब 12 साल का बच्चा इलेक्ट्रिक स्कूटी चला रहा था और अचानक से वह उस पर से नियंत्रण खो बैठा और स्कूटी सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई। इस हादसा में बच्चे अमित की मौत हो गई। मृतक अपने माता-पिता की इकलौती संतान था।
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर वीरवार को नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। बच्चे की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि रिश्तेदारी में दादा लगने वाले शख्स बुधवार को इलेक्ट्रिक स्कूटी लेकर घर पर आए थे। वे घर पर आराम कर रहे थे और परिवार के अन्य सदस्य भी सोए हुए थे।
इस दौरान अमित मौके देखकर तकिए के नीचे रखी चाबी अमित ले गया और इलेक्ट्रिक स्कूटी घूमने लगा। अमित जब दो से ढाई किलोमीटर दूर पांचवां मील के पास पहुंचा तो स्कूटी अनियंत्रित हो गई और पेड़ से जा टकराई। यह मौके पर मौजूद लोगों ने घर पर सूचना दी और अमित को अस्पताल ले जाया गया। यहां पर डॉक्टरों ने जांच के बाद अमित को मृत घोषित कर दिया।