फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Due to the rise in temperature, people hid in their homes, the heat continued throughout the day

तापमान बढ़ने से घरों में दुबके लोग, दिनभर चलती रही लू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Due to the rise in temperature, people hid in their homes, the heat continued throughout the day
भयंकर गर्मी में अपने बच्चे को ढककर ले जाता व्यक्ति। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। सप्ताह पहले हुई बरसात के बाद एक बार फिर मौसम का मिजाज गर्मा गया है। रविवार सुबह ही तेज धूप निकल गई और इसके बाद लू के कारण आमजन बेहाल दिखाई दिए। तापमान में पिछले चार-पांच दिनों से लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है और लोग भयंकर गर्मी व लू से परेशान दिखाई दिए। चिकित्सकों ने लोगों को सलाह दी है कि वह गर्मी को देेखते हुए धूप में निकलने से बचें। अगर किसी काम से जा रहे हैं तो शरीर को ढककर चलें।
विज्ञापन

फतेहाबाद में रविवार सुबह से ही सूर्यदेव ने अपनी तपिश दिखानी शुरू कर दी। दोपहर तक तो गर्मी ने प्रचंड रूप अख्तियार कर लिया, जिससे लोग घरों में ही दुबककर रह गए। हालांकि रविवार को छुट्टी का दिन था, इसलिए लोगों ने घरों से निकलना मुनासिब नहीं समझा। सभी गलियां व सड़कें सुनसान नजर आई। सड़कों पर मात्र इक्का दुक्का ही वाहन दिखाई दिए। फतेहाबाद में रविवार को अधिकतम तापमान 44.1 डिग्री व न्यूनतम तापमान 30 डिग्री अंकित किया गया।
विज्ञापन

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के मौसम विभाग के अध्यक्ष मदन खिचड़ ने बताया कि अगले एक सप्ताह तक तापमान में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी रह सकता है। बीच-बीच में आंधियां चलने, हल्की बूंदाबांदी से अस्थाई तौर पर गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सकों की सलाह, आवश्यक हो, तभी निकलें घर से
नागरिक अस्पताल के चिकित्सक डॉ. मेजर शरद तुली ने कहा कि तापमान में लगातार गिरावट आ रही है। इसलिए आमजन को स्वास्थ्य को लेकर विशेष सावधानी बरतें। इस मौसम में अधिक गर्मी के कारण डिहाईड्रेशन, हैजा व उल्टी दस्त की बीमारियां लग सकती हैं। इसलिए तरल पदार्थ का अधिक से अधिक प्रयोग करें और समय-समय पर पानी पीते रहें। बाजार में सड़े व कटे फलों से दूरी बनाएं। दोपहर के समय घरों से बाहर आते जाते समय शरीर के सभी अंगों को हल्के सूती कपड़ों से ढके रखें। घरों व आसपास पानी जमा ना होने दें तथा स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed