फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Due to non-purchase of paddy, traffic jam was imposed and procurement started till noon.

Fatehabad News: धान खरीद न होने पर लगाया जाम तो दोपहर तक शुरू हुई खरीद

Sat, 28 Sep 2024 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 28 Sep 2024 01:14 AM IST
विज्ञापन
Due to non-purchase of paddy, traffic jam was imposed and procurement started till noon.
शहर के चंडीगढ़ रोड पर जाम लगाए किसान।
टोहाना। किसान संगठन व अनाज मंडी के आढ़तियों ने ट्रक यूनियन पर मनमाना किराया वसूलने का आरोप लगाते हुए चंडीगढ़ रोड पर जाम लगा दिया। इस दौरान किसानों ने सरकार व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि धान की निजी तौर पर खरीद न होने से किसानों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

वही अनाज मंडी में फूस के ढेर लगे हुए हैं, किसानों के पास फसल रखने के लिए जगह नहीं है। प्रशासन को इसकी ओर ध्यान देना चाहिए। वहीं जाम लगे होने की सूचना पाकर थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह मौके पर पहुंचे और किसानों व आढ़ती वर्ग को समझाकर जाम खुलवाया तथा दोपहर को खरीद शुरू हो गई। वहीं, ट्रक यूनियन द्वारा मिलरों संचालकों से फीस वसूलने के आरोप मामले का भी थाना प्रभारी प्रहलाद ने समाधान कर दिया गया।
विज्ञापन


इस दौरान किसान नेता लाभ सिंह ने कहा कि टोहाना अनाज मंडी में किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि निजी तौर पर धान की खरीद नहीं हो पा रही है। वही अनाज मंडी में जगह-जगह फूस के ढेर लगे हुए हैं। प्रशासन को सुध नहीं ले रहा है। उन्होंने कहा कि ट्रक यूनियन और अनाज मंडी आढ़तियों की आपस की खींचतान के चलते किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान मेघराज बंसल ने कहा कि ट्रक यूनियन द्वारा मनमानी करते हुए रेट डबल कर दिए हैं। जिसके चलते खरीद नहीं हो पा रही है और मंडी में फूस के ढेर लगे हुए हैं जबकि प्रशासन काम करने नींद सोया हुआ है। वहीं अनेक लोगों द्वारा ट्रक यूनियन पर बाहर से ट्रक लाने पर फीस लेने का आरोप लगाया गया।

--------
अनाज मंडी में धान की खरीद शुरू हो चुकी है, जिससे किसान संतुष्ट है। ट्रक यूनियन द्वारा फीस लेने के मामले में थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह ने ट्रक यूनियन से बातचीत करके ऐसी कोई फीस न लेने के लिए कहा है।
-राजीव सोलंकी, सचिव, मार्केट कमेटी टोहाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed