फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Due to mental problem, the young man jumped into the water tank's trunk after swallowing poison.

Fatehabad News: मानसिक परेशानी के चलते जहर निगल कर जलघर की डिग्गी में कूदा युवक

Sat, 20 Apr 2024 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 20 Apr 2024 12:31 AM IST
विज्ञापन
Due to mental problem, the young man jumped into the water tank's trunk after swallowing poison.
गांव चनकोठी के जलघर में युवक की जान बचाते हुए दमकल कर्मी।
रतिया। गांव जांडवाला सोत्र निवासी 35 वर्षीय युवक विनोद ने जहर निगलकर गांव चनकोठी के जलघर में बनी डिग्गी में छलांग लगा दी। उसके भाई द्वारा शोर मचाने पर इस स्थान से थोड़ी ही दूर मौजूद दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर युवक को डिग्गी से बाहर निकाला और उसके शरीर से जहर भी बाहर निकाला। इसके बाद डायल 112 पुलिस टीम के हवाले कर दिया। युवक को अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, नागपुर चौकी प्रभारी गुरपाल सिंह ने किसी भी प्रकार की सूचना होने से इन्कार किया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव जांडवाला सोत्र निवासी 35 वर्षीय युवक विनोद ने संदिग्ध परिस्थितियों में मानसिक परेशानी के चलते चनकोठी में खुदकुशी करने के लिए जहर निगल लिया और डिग्गी में कूद गया। वहीं आत्महत्या करने वाले युवक विनोद के पीछे आ रहे उसके भाई ईश्वर ने उसे डिग्गी में गिरता देखा तो उसने शोर मचा दिया। इस दौरान चनकोठी में दाह संस्कार के दौरान साथ लगते खेतों में आग लगने की आशंका के चलते दमकलकर्मी आए हुए थे। ईश्वर का शोर सुनकर दमकल टीम के कर्मचारी मुकेश कुमार, बलजीत सिंह व पवन कुमार मौके पर पहुंचे। इतने में डायल 112 पुलिस और एंबुलेंस को भी सूचित कर दिया गया। दमकल कर्मी मुकेश कुमार रस्सी की सहायता से डिग्गी में उतरा और विनोद को बाहर निकाल लाया। जहरीला पदार्थ निगलने से उसके मुंह से झाग निकल रहा था। इसके बाद उसे उल्टा लेटाकर छाती और पेट दबाकर उसके मुंह से जहर बाहर निकाला गया। बाद में उसे फतेहाबाद के अस्पताल ले जाया गया है, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे अग्रोहा रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed