{"_id":"684c6aa467aa1caba503786a","slug":"due-to-heat-and-overload-the-transformer-of-mahamda-power-station-got-hot-it-was-cooled-by-pouring-water-fatehabad-news-c-127-1-shsr1020-135440-2025-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: गर्मी में हांफ रहे ट्रांसफार्मर पानी डालकर किए ठंडे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: गर्मी में हांफ रहे ट्रांसफार्मर पानी डालकर किए ठंडे
Fri, 13 Jun 2025 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Fri, 13 Jun 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
रतिया में महमडा के बिजली घर में ट्रांसफार्मर पर पानी डालते हुए ,स्त्रोत जागरूक पाठक
रतिया। गर्मी बढ़ने के साथ बिजली के कट भी बढ़ने लगे हैं। ओवरलोड के कारण ट्रांसफार्मर भी गर्म हो रहे है। गांव महमड़ा में किसानों ने वीरवार को गर्म हुए ट्रांसफार्मर को पानी डालकर ठंडा किया। वहीं उमस के कारण आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
शहर निवासी प्रेम कुमार, राजेंद्र, कृष्ण, सचिन सहित अन्य ने बताया कि जैसे-जैसे गर्मी बढ़ रही है वैसे ही बिजली के कट भी बढ़ने लगे हैं। विशेषकर रात के समय ज्यादा बिजली के कट लगाए जा रह हैं।
-
स्प्रे पंप से डाला गया ट्रांसफार्मर पर पानी
गांव महमड़ा के बिजलीघर में लगे ट्रांसफार्मर गर्मी और ओवरलोड के कारण गर्म हो गया। जिस कारण बार-बार लाइट ट्रिप करने लगी। गांव के लोग इकट्ठे होकर जब बिजलीघर में गए तो कर्मचारियों का कहना था कि ज्यादा गर्मी के कारण ट्रांसफार्मर गर्म हो रहा है। जिसके बाद किसानों की मदद से ट्रैक्टर चलित स्प्रे पंप द्वारा ट्रांसफार्मर पर पानी डालकर उन्हें ठंडा किया गया। ग्रामीण निर्मल सिंह बाड़ा ,टीटू गिल ने बताया कि बिजलीघर में जो ट्रांसफार्मर लगा हुआ है वह ओवरलोड और अत्यधिक गर्मी के कारण गर्म हो गया है। जिस कारण बाड़ा, महमड़ा, भानी खेड़ा , कोलगड, निकुआना, बादलगढ़ आदि गांवों में बार-बार बिजली कट लग रहे थे।
विज्ञापन
-
गर्मी बढ़ने के कारण ट्रांसफार्मर पर लोड बढ़ रहा है और पावर कट लग रहे हैं। बिजली निगम अपने स्तर पर समाधान करने में जुटा हुआ है।
- सुनील कंबोज, एसडीओ, बिजली निगम।