फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Due to floods, the exercise of repairing the broken roads started, the Public Works Department sent the estimate

Fatehabad News: बाढ़ के कारण टूटी सड़कों को बनाने की कवायद शुरू, लोक निर्माण विभाग ने भेजा एस्टीमेट

Sun, 30 Jul 2023 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 30 Jul 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Due to floods, the exercise of repairing the broken roads started, the Public Works Department sent the estimate
फतेहाबाद रतिया रोड़ पर तोड़ी गई सड़क से गुजरते वाहन चालक
फतेहाबाद। बाढ़ ने इस बार जिले में भयंकर तबाही मचाई है। हालात यह है कि जिले की कई सड़कें बाढ़ के पानी के कारण बह गई अथवा पानी निकालने के लिए मजबूरन इन सड़कों को तोड़ना पड़ा। लोक निर्माण विभाग के पास फिलहाल 137 सड़कें टूटने की सूचना है। विभाग ने इन सड़कों के नवनिर्माण के लिए एस्टीमेट बनाकर मुख्यालय भेज दिया है। जल्द ही इसकी मंजूरी मिल जाएगी और सड़कों के नवनिर्माण व मरम्मत का कार्य आरंभ कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


फतेहाबाद में इस बार बाढ़ के कारण सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई या पानी निकालने के लिए मजबूरन ग्रामीणों को इन सड़कों को तोड़ना पड़ा। फतेहाबाद के जाखल मार्ग पर गांव दिवाना, गांव काताखेड़ी व रतिया के कई गांवों में सड़काें को तोड़ना पड़ा। यही नहीं पानी के भयंकर बहाव के कारण जिले के अनेक सड़कें भी टूट गई और क्षतिग्रस्त हो गई हैं।
विज्ञापन



अब तक 137 सड़कों को हुआ नुकसान
बाढ़ के कारण लोक निर्माण विभाग की 137 सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। लोक निर्माण विभाग के अनुसार इनमें से अधिकांश सड़कों पर यातायात बाधित है। ऐसे में इन सड़काें पर फिलहाल यातायात सुचारू करना आसान नहीं है। विभाग के अनुसार सड़कों का निर्माण पहली प्राथमिकता है, लेकिन फौरी तौर पर गड्ढों में मिट्टी व पत्थर डाले जाएंगे ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन



यहां पर हुआ अधिक नुकसान
बाढ़ के पानी के कारण फतेहाबाद से बुढ़लाडा स्टेट हाईवे को अधिक नुकसान हुआ है। अयाल्की के पास यह हाईवे कई स्थानों पर टूट गया है। इसी तरह जाखल से कुलां रोड को नुकसान हुआ है। वहीं भूना से रतिया रोड व टोहाना से मामूपुर व जाखल रोड भी क्षतिग्रस्त हो गए। कुलां से जाखल व फतेहाबाद से बुढ़लाडा रोड जो पंजाब को जोड़ने वाले जिले के दो मुख्य मार्ग हैं। जिनके टूटने से आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया है।




सड़कों के निर्माण व मरम्मत के लिए भेजा एस्टीमेट
लोक निर्माण ने बाढ़ के कारण तोड़ी गई व क्षतिग्रस्त सड़कों की रिपोर्ट बनाकर और पुर्ननिर्माण के लिए एस्टीमेट तैयार करके मुख्यालय भेजा है। मुख्यालय से अनुमति मिलने के बाद अब इन सड़कों का निर्माण किया जाएगा। जहां पर सड़कों को तोड़ा गया है, उनको भरा जाएगा। फिलहाल अनेक क्षेत्रों से बाढ़ का पानी निकल चुका है ऐसे में अब इन सड़काें का निर्माण आरंभ कर दिया जाएगा।




बाढ़ के कारण जिले में लोक निर्माण विभाग की कई सड़कों को नुकसान हुआ है। टूटी सड़कों का एस्टीमेट बनाकर मुख्यालय भेज दिया गया है। जल्द ही अनुमति मिलने पर इन सड़कों की मरम्मत व निर्माण का कार्य आरंभ कर दिया जाएगा, ताकि यातायात सुचारू हो सके।

जसवंत सिंह, जेई, लोक निर्माण विभाग, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed