फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Due to encroachment, there is a jam of vehicles all day long.

अतिक्रमण के कारण सारा दिन लगा रहता है गाड़ियों का जाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Due to encroachment, there is a jam of vehicles all day long.
रतिया। प्रशासनिक अधिकारियों की लापरवाही के कारण नए बस स्टैंड से मेन बाजार को जाने वाले मुख्य पालिका बाजार में अतिक्रमण के कारण जाम की स्थिति दिनों दिन बढ़ती जा रही है। अतिक्रमण के कारण इस मुख्य मार्ग पर वाहनों का काफी देर तक जाम लगा रहता है, जिस कारण वाहन चालकों के साथ-साथ आम जनता भी काफी परेशान है। हालांकि कुछ समय पहले नगर पालिका द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान भी चलाया गया था, लेकिन बाद में इस अभियान को बंद कर दिया गया था, जिस कारण कुछ दुकानदार फिर से अतिक्रमण पर उतारू हो गए हैं। शहर वासियों ने उप मंडल प्रशासन से अतिक्रमण हटाने की मांग की है। शहरवासियों का कहना है कि नए बस स्टैंड से मेन बाजार और पुराना बाजार जाने के लिए पालिका बाजार होकर जो मुख्य मार्ग बना हुआ है। उस पर कई दुकानदार दुकानों के बाहर सामान रखकर अतिक्रमण कर देते हैं, कई दुकानदार तो अपनी दुकानों से कई-कई फुट बाहर तक दुकानों के साइन बोर्ड रख देते हैं जिस कारण आने-जाने वाले वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस अतिक्रमण के कारण इस मुख्य मार्ग पर सारा दिन जाम की स्थिति बनी रहती है और लोग काफी परेशान हैं इसलिए इस मुख्य मार्ग से दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण हटाया जाए और विशेष अभियान चलाया जाए।
विज्ञापन

वर्जन
पहले भी इस बाजार में अतिक्रमण की काफी शिकायत मिली थी। जिसको लेकर नगरपालिका द्वारा कई बार अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया था और अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों का सामान भी जब्त किया गया था, लेकिन अब दुकानदारों द्वारा फिर से अतिक्रमण करने की शिकायत मिली है। जिस पर नगर पालिका द्वारा फिर से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने दुकानदारों से भी आह्वान किया कि वह दुकानों के बाहर सामान रखकर अतिक्रमण न करें।
विज्ञापन

- पंकज गुर्जर, सचिव, नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed