{"_id":"6783ffbbdf2ec85aab0d9639","slug":"due-to-cold-there-were-less-passengers-in-the-buses-and-they-ran-less-on-the-route-fatehabad-news-c-127-1-ftb1003-127727-2025-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: ठंड के कारण बसों में यात्रियों की कमी, रूट पर भी कम चलीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: ठंड के कारण बसों में यात्रियों की कमी, रूट पर भी कम चलीं
Sun, 12 Jan 2025 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sun, 12 Jan 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले में पड़ रही ठंड के कारण बसों में यात्रियों की संख्या कम हो रही है। जिस कारण रोडवेज ने कई रूटों पर बसों के फेरे कम कर दिए हैं, ताकि विभाग को आर्थिक नुकसान न हो।
दूसरी तरफ इसका प्रभाव यह है कि रुटीन में जिन लोगों को सफर करना पड़ रहा है बस के फेरे कम होने से उनकी परेशानी बढ़ रही है। रविवार को सबसे ज्यादा दिक्कत ग्रामीण रूटों पर आई। रविवार होने के कारण सवारियों की संख्या कम थी, जिस कारण रोडवेज व निजी बस संचालकों ने अपने निर्धारित रूट से कुछ रूट रद्द कर दिए।
फतेहाबाद के रतिया, टोहाना, भूना, जाखल, उकलाना, नरवाना व नोहर आदि रूट पर काफी संख्या में निजी बस चलती है। बस में यात्रियों की संख्या कम होने के कारण एक घंटे में मात्र चार बसें ही रूट पर चल पाई। आम दिनों में एक दिन में इन रूटों पर एक घंटे में आठ बसें चलती हैं। रविवार को जिस कारण यात्रियों को बस में सफर करने में काफी परेशानी हुई। बसों के रूट बंद होने के कारण रूट पर चली बसों में काफी भीड़ देखने को मिली।
विज्ञापन
यात्री सुमन, सुशीला, वंदना, रितु, आकाश ने बताया कि वे किसी काम से फतेहाबाद आए थे, उसके बाद जब घर जाने लगे तो काफी समय के बाद उनके गांव की ओर जाने वाली बस आई, जो आम दिनों से करीब 30 मिनट लेट थी। रोजाना बस 10 मिनट के बाद मिल जाती है, लेकिन रविवार को यह दिक्कत आई है।
-- -- -- -- --
रोडवेज अधिकारियों के अनुसार ऐसी कोई दिक्कत नहीं आई। रोडवेज के संस्थान प्रबंधक सुभाष ढांड ने बताया कि रोडवेज की सभी बसें अपने निर्धारित समय के अनुसार चली है। निजी बसों की जहां तक बात है, सोमवार को कार्यालय से जानकारी ली जाएगी।