फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   DTP demolished the illegal construction going on in Kharakhedi

Fatehabad News: डीटीपी ने खाराखेड़ी में चल रहे अवैध निर्माणों को किया ध्वस्त

Wed, 18 Dec 2024 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 18 Dec 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
DTP demolished the illegal construction going on in Kharakhedi
गांव खाराखेड़ी में बने अवैध कमरे को जेसीबी के जरिए गिरवाते हुए डीटीपी विभाग के अ​धिकारी।
फतेहाबाद। जिला नगर योजनाकार विभाग ने एक शिकायत के आधार पर गांव खाराखेड़ी में राष्ट्रीय राजमार्ग के साथ किए जा रहे निर्माण कार्य को तोड़ दिया। अधिकारियों का कहना है कि निर्माण कार्य अवैध है, इसलिए निर्माण किए गए कमरों को तोड़ा गया है।
विज्ञापन


नगर योजनाकार विभाग की डीटीपी गुंजन वर्मा की देखरेख में चलाए गए अभियान के दौरान भूना के नरेंद्र पंवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट बनाया गया। इसके दौरान पुलिस विभाग से एसआई नरेश कुमार व योजनाकार विभाग की एफआई पुष्पा, सुरेश कुमार व रामकिशन पटवारी मौजूद रहे। डीटीपी गुंजन कुमार ने बताया कि गांव खारा खेड़ी में राष्ट्रीय राजमार्ग के साथ सज्जन कुमार निवासी अग्रसेन काॅलोनी हिसार व राजेंद्र सुथार निवासी गांव गंगवा जिला हिसार जमीन लेकर निर्माण कार्य कर रहे थे। निर्माण कार्य के लिए पहले विभागीय मंजूरी नहीं ली गई। इसकी सूचना विभाग को मिली। इसकी जांच करते हुए पाया कि निर्माण कार्य अवैध रूप से किया गया है। इसके बाद बुधवार को पूरी टीम के साथ निर्माण कार्य को तोड़ दिया गया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग के साथ निर्माण कार्य नहीं किया जा सकता। इसके लिए पहले से नियम बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed