{"_id":"610ed4ae8ebc3e706b690adb","slug":"drug-smuggling-accused-sent-on-remand-fatehabad-news-hsr6083353157","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिबंधित दवा तस्करी के आरोपियों को रिमांड पर भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतिबंधित दवा तस्करी के आरोपियों को रिमांड पर भेजा
विज्ञापन
फतेहाबाद। प्रतिबंधित दवा की 17 हजार गोलियों के साथ पकड़े गए गुरुग्राम निवासी दो युवकों को अदालत ने तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। आरोपियों में गुरुग्राम के सेक्टर 15 निवासी अखिल कुमार उर्फ काका व मोहित कुमार हैं, जो मूल रूप से पंजाब के गांव समाना के रहने वाले हैं। दोनों के खिलाफ थाना सदर रतिया में एनडीपीएसएक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस उनसे पूछताछ के आधार पर असली सप्लायर तक पहुंचने का प्रयास करेगी।
डीएसपी सुभाषचंद्र ने बताया कि थाना सदर रतिया के अंतर्गत ब्राह्मणवाला पुलिस चौकी की टीम चौकी इंचार्ज एएसआई सज्जन सिंह के नेतृत्व में पुलिस चौकी के समीप नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान रतिया की ओर से आ रही एक कार को शक के आधार रुकवाया। पुलिस ने कार सवार दोनों युवकों से पूछताछ की और तलाशी ली तो कार की डिक्की से प्रतिबंधित दवा की 17 हजार गोलियों बरामद हुई।
डीएसपी ने बताया कि आरोपियों ने बताया है कि नशीली गोलियां दिल्ली से लेकर आए थे और पंजाब में सप्लाई करनी थी। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान इनके नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी।