फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   drug smaglar, crime, arrest, fatehabad

16.50 ग्राम हेरोइन सहित 3 नशा तस्करों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Mon, 15 Jul 2019 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
drug smaglar, crime, arrest, fatehabad
फतेहाबाद। फतेहाबाद पुलिस अधीक्षक विजय प्रताप सिंह के दिशानिर्देश अनुसार पुलिस हर रोज नशा तस्करों की धरपकड़ कर रही है। इसी अभियान के चलते पुलिस ने कल दो अलग-अलग जगहों से 3 नशा तस्करों को काबू किया। पुलिस ने उनके कब्जे से 16.50 ग्राम हेरोइन बरामद की है। तीनों आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामले दर्ज किए है। एक मामले में थाना सदर फतेहाबाद से एसआई जुगल किशोर ने पुलिस टीम के साथ सावन उर्फ पांड व सुनील कुमार उर्फ छोटू निवासी रामनिवास मोहल्ला फतेहाबाद को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शक होने पर उन दोनों को काबू करके उनके कब्जे से 9.50 ग्राम हेरोइन बरामद की। एक अन्य मामले में गुरुनानकपुरा पुलिस चौकी इंचार्ज एएसआई रणजीत सिंह ने बताया कि वह पुलिस टीम के साथ शिव चौक पर मौजूद था। बीघड़ मोड़ की तरफ से आ रहे एक लड़के को शक के आधार पर काबू करके उसके कब्जे से 7 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पकड़े गए आरोपी की पहचान कुलदीप उर्फ घोडिया निवासी रूपाणा गंजा जिला सिरसा के रुप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed