{"_id":"65fb1e42762a434e650a86f2","slug":"drug-addicts-took-away-the-iron-rods-of-the-grills-neither-the-police-nor-the-city-council-paid-attention-fatehabad-news-c-21-1-hsr1003-345861-2024-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: नशेड़ी ले गए ग्रिलों की लोहे की रॉड, न पुलिस न ही नगर परिषद का ध्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: नशेड़ी ले गए ग्रिलों की लोहे की रॉड, न पुलिस न ही नगर परिषद का ध्यान
विज्ञापन
फतेहाबाद। फतेहाबाद के रतिया चुंगी रोड पर लगी ग्रिलों की लोहे की राॅड गायब होती जा रही हैं। इस रोड पर एमएम कॉलेज से लेकर रतिया चुंगी चौक तक सभी लोहे की रॉड गायब हो चुकी हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, नशेड़ी यह कारनामा कर रहे हैं, लेकिन नगर परिषद के अधिकारी आंखें मूंद कर बैठें हैं। पुलिस प्रशासन का भी इस ओर ध्यान नहीं है।
फतेहाबाद का रतिया चुंगी रोड गुरुनानक पुरा मोहल्ले से सटा हुआ है। इस इलाके में नशे का सबसे अधिक कारोबार होता है। यहां पर अवैध शराब से लेकर चिट्टा तक आसानी से मिल जाता है। इसी के साथ लगते रतिया चुंगी रोड पर नगर परिषद की ओर से डिवाइडर पर लोहे की ग्रिलें लगाई गई हैं। इन ग्रिलों से अब लोहे की रॉड गायब होने लगी हैं। प्रतिदिन हजारों रुपये की इन ग्रिलों पर लगी लोहे की राॅड लगातार गायब होती जा रही हैं। संवाद
स्थानीय लोग बोले, नशेड़ियों का कारनामा
रतिया चुंगी रोड के लोगों का कहना है कि इस क्षेत्र में नशेड़ी युवा ऐसा कार्य कर रहे हैं। वह इन ग्रिलों से लोहे की रॉड निकालकर इनको बेच रहे हैं, ताकि नशे की लत को पूरा कर सकें। उन्होंने बताया कि रतिया चुंगी रोड प लगभग सभी ग्रिलाें से लोहे की रॉड गायब हो चुकी हैं और अब केवल इनके पोल ही रह गए हैं। अगर प्रशासन जल्द ही नहीं संभला तो यहां से ग्रिलें लगभग गायब हो जाएंगी।
विज्ञापन
कोट
रतिया रोड पर लगी लोहे की ग्रिलों की रॉड अगर गायब हैं, तो इसकी जांच करवाई जाएगी। जिन भी लोगों ने लोहे की रॉड को गायब किया है, उनके खिलाफ कार्रवाई भी करवाई जाएगी। इस मामले में पुलिस को भी लिखा जाएगा।
अमित कौशिक, कार्यकारी अभियंता, नगर परिषद, फतेहाबाद।