{"_id":"6327522972a85c0d26656ca5","slug":"dream-of-seven-colonies-in-municipal-council-limits-being-illuminated-shattered-fatehabad-news-hsr6422513134","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर परिषद की सीमा में शामिल सात कॉलोनियों के जगमग होने का सपना टूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर परिषद की सीमा में शामिल सात कॉलोनियों के जगमग होने का सपना टूटा
विज्ञापन
फतेहाबाद के भट्टू रोड पर ठीक करवाने के दो दिन बाद खराब लाइटें।
- फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। नगर परिषद सीमा में शामिल हुई सात कॉलोनियों के जगमग होने का सपना फिलहाल टूट गया है। नगर परिषद हाउस की बैठक में वार्डों में 25-25 नई स्ट्रीट लाइटें लगाने का पास किया गया प्रस्ताव डीएमसी अजय चोपड़ा ने रद्द कर दिया है। हाउस की बैठक में प्रस्ताव पास होने के बाद रात इन कॉलोनियों की गलियों के जगमग होने की आस जगी थी। मगर फिलहाल यह उम्मीद टूट गई है। करीब दो साल से शहर में नई स्ट्रीट लाइटें नहीं लगी है।
उच्च अधिकारियों ने नगर निकाय के नियमों का हवाला देकर प्रस्ताव को मंजूरी नहीं दी है। अब प्रस्ताव को मंजूरी के लिए नगर निकाय के निदेशक के पास भेजा जाएगा। अगर प्रस्ताव को जिला स्तर पर ही मंजूरी मिलती तो वार्डों को करीब 675 नई स्ट्रीट लाइटें मिल जाती। अभी फिलहाल नगर परिषद खराब स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत करवाकर काम चलाने की कोशिश कर रहा है। शहर में करीब 3500 स्ट्रीट लाइटें लगी हैं। बता दें कि नगर परिषद के पहले 25 वार्ड थे जो कि अब बढ़कर 27 हो गई है। नप सीमा बढ़ने के बाद इसमें स्वामी नगर, हरनाम सिंह कॉलोनी, आजाद नगर, हंस कॉलोनी, आदर्श कॉलोनी, कालीदास कॉलोनी आदि शामिल हुए हैं। पहले ये पंचायत में थीं। कई कॉलोनियों में पंचायत में होने के दौरान भी लाइटें नहीं लगी और अब नप सीमा में शामिल होने के आठ माह बाद भी लाइटें नहीं लग पाई हैं।
भट्टू रोड पर ठीक की सोडियम लाइटें, दो दिन बाद हुई बंद
शहर के भट्टू रोड, रतिया रोड समेत कई क्षेत्रों में सोडियम बल्ब लगे हैं, जो लंबे समय से खराब है। नगर परिषद प्रशासन द्वारा इन सोडियम लाइटों को ठीक करवाया जा रहा है। भट्टू रोड पर हाल ही में नप प्रशासन द्वारा सोडियम लाइटों को ठीक करवाया गया, लेकिन दो दिन बाद ये फिर बंद हो गई। शिव नगर मोड़ से लेकर मिनी बाईपास तक लगी सोडियम लाइटें भी बंद हैं।
विज्ञापन
4000 नई लाइटें लगाने का दो साल पहले बना था प्रस्ताव
नगर परिषद प्रशासन ने करीब दो साल पहले शहर के सभी वार्डों, मुख्य चौराहों व सोडियम बल्ब की जगह नई एलईडी लगाने का प्रस्ताव तैयार किया था। लेकिन नगर निकाय ने नगर परिषद फतेहाबाद को अपने स्तर पर लाइटें लगवाने से मना कर दिया था। नगर निकाय के निदेशक कार्यालय ने खुद एजेंसी को ये काम देना था, लेकिन दो साल बाद भी एजेंसी नहीं आई है और न ही लाइटें लग पाई हैं।
कोट
वार्ड में स्ट्रीट लाइट नहीं है और रात के समय लोगों को दिक्कत होती है। लाइटों को लेकर विधायक से भी मिले थे। हमें बताया गया था कि 25-25 लाइटें दी जाएंगी और टेंडर लगेगा लेकिन सब कुछ रद्द किया जा रहा है। इसको लेकर अफसरों से मिला जाएगा।
-संजय रुखाया, पार्षद, वार्ड नंबर 17
कोट
स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत का काम चल रहा है। नई लाइटें लगाने का प्रस्ताव भेजा गया था, लेकिन मंजूरी नहीं मिली है। दोबारा प्रस्ताव भेजा जाएगा, वार्डों में लाइटों को लेकर कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। इसको लेकर अधिकारियों के साथ चर्चा भी की जाएगी।
-राजेंद्र सिंह खिंची, प्रधान, नगर परिषद
कोट
स्ट्रीट लाइटें वार्डों में खराब है। नई लाइटें क्यों नहीं लगी है, इस बारे में नगर परिषद के कार्यकारी अभियंता ही बता सकते हैं।
-अजय चोपड़ा, जिला नगर आयुक्त, फतेहाबाद