फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Dr LR Bishnoi resident of Haryana became the DGP of Meghalaya

हरियाणा: फतेहाबाद के गांव चिंदड़ निवासी डॉ. एलआर बिश्नोई बने मेघालय के डीजीपी, गांव में खुशी का माहौल

Mon, 16 May 2022 10:40 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 16 May 2022 10:40 PM IST
सार

डॉ. एलआर बिश्नोई 1991 में आईपीएस बने थे। उसके बाद विभिन्न कैडर में रहते हुए देश व समाज की सेवा की। फरवरी 2021 में उन्हें असम पुलिस में एडीजीपी बनाया गया था।

विज्ञापन
Dr LR Bishnoi resident of Haryana became the DGP of Meghalaya
डॉ. एलआर बिश्नोई। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मूलरूप से हरियाणा के फतेहाबाद जिले के गांव चिंदड़ के निवासी डॉ. एलआर बिश्नोई को मेघालय का डीजीपी बनाया गया है। सोमवार को मेघालय सरकार द्वारा इसका नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इससे पहले डॉ. एलआर यानी लज्जाराम बिश्नोई असम पुलिस में एडीजीपी (प्रशासन) के पद पर कार्यरत थे। उनके डीजीपी बनाए जाने की सूचना से गांव में खुशी का माहौल है। अब उनके भाई गांव में ही रहते हैं। 

विज्ञापन


डॉ. एलआर बिश्नोई ने गांव चिंदड़ से प्राथमिक शिक्षा हासिल करने के बाद पास के ही गांव बड़ोपल से 10वीं पास की। इसके बाद हिसार स्थित एचएयू से वेटरनरी सर्जन की पढ़ाई पूरी की। पढ़ाई पूरी होने के बाद पशुपालन विभाग में कुछ समय के लिए नौकरी की। बाद में नौकरी छोड़कर एयरफोर्स ज्वाइन की। हालांकि, वे यूपीएससी की तैयारी करते रहे। उन्होंने एचसीएस व यूपीएससी की परीक्षा साथ में पास की। इसके बाद उन्होंने यूपीएससी ज्वाइन की।
विज्ञापन

 
साल में दो बार आते हैं गांव
मेघालय के डीजीपी बने डॉ. एलआर बिश्नोई गांव चिंदड़ में दो बार आते हैं। पर्यावरण प्रेमी होने के साथ साथ युवाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। ग्रामीण बताते हैं कि गांव में आने के बाद सुबह व शाम को स्टेडियम में जरूर आते हैं। बीच में कोरोना के कारण वह गांव नहीं आ सके। पारिवारिक कार्यक्रमों में भाग लेने भी आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
गांव के निवर्तमान सरपंच प्रधान सिंह बताते हैं कि डीजीपी डॉ. एलआर बिश्नोई आठ भाई-बहन थे। उनके भाई रूलीराम व रामकुमार का परिवार अब भी गांव में रहता है। जो खेती बाड़ी करते है। एक अन्य भाई मक्खन सिंह मांझू हिसार में रहते है। वे प्रोफेसर के पद से सेवानिवृत्त हुए है। उन्होंने बताया कि डॉ. एलआर बिश्नोई उनके गांव ही नहीं क्षेत्र से पहले एक व्यक्ति हैं, जो इस पद पर पहुंचे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed