{"_id":"691f5640abff5a3c030c8710","slug":"dogs-were-sterilized-and-stitches-were-left-incomplete-sparking-public-anger-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-143982-2025-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: कुत्तों की नसबंदी करके टांके अधूरे छोड़े, लोगों का फूटा गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: कुत्तों की नसबंदी करके टांके अधूरे छोड़े, लोगों का फूटा गुस्सा
Thu, 20 Nov 2025 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Thu, 20 Nov 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद में पशु प्रेमी जानकारी देते हुए स्त्रोत सोशल मीडिया
फतेहाबाद। नगर परिषद ने शहर में कुत्तों की नसबंदी और उनके टीकाकरण के लिए एजेंसी को करीब 9 माह से ठेका दिया हुआ है। एजेंसी पर पशु प्रेमियों ने लापरवाही बरतने के आरोप लगाए है और रात को डीएसपी रोड पर ठेकेदारों और संबंधित चिकित्सक पर गुस्सा फूटा।
पशु प्रेमियों ने कहा कि कुत्तों की नसबंदी की जा रही है लेकिन टांके ढंग से नहीं लगाए जा रहे हैं और उन्हें खुले छोड़कर वापस कॉलोनियों में छोड़ा जा रहा है। चिकित्सक से बात करते हैं तो सही ढंग से जवाब नहीं मिलता है, हालात ये है कि कुत्ते दर्द तड़प रहे हैं। बता दें कि नगर परिषद ने एजेंसी को 982 रुपये प्रति कुत्ते के हिसाब से ठेका दिया हुआ है।
डॉग लवर विकास ने बताया कि नगर परिषद ने एजेंसी को ठेका दिया हुआ है। एजेंसी के कर्मचारी कुत्तों को पकड़कर ले जाते हैं। कई कुत्तों की नसबंदी की जा रही है तो उनके टांके खुले छोड़ जा रहे हैं। नसबंदी के बाद कुत्तों को जब छोड़ा जाता है तो वे तड़पने की हालात में होते हैं। संबंधित चिकित्सक से बात की जाती है तो वह सुनवाई नहीं कर रहा है। योग नगर, आरके कॉलोनी, डीएसपी रोड समेत कई जगहों पर ऐसे पहले भी मामले सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन
-
सुबह ले गए एजेंसी कर्मचारी
पशु प्रेमियों की ओर से रात को हंगामा करने बाद संबंधित एजेंसी के कर्मचारी कुत्तों को उपचार के लिए लेकर गए। वहीं नगर परिषद का दावा है कि करीब 2200 कुत्ते अब तक पकड़े जा चुके हैं और इनकी नसबंदी और टीकाकरण हो चुका है।
-
शहर में 2200 से ज्यादा कुत्ते पकड़कर नसबंदी और टीकाकरण किया जा चुका है। लेकिन अभी तक ऐसी कोई शिकायत हमारे पास नहीं आई है। अगर कोई शिकायत या सूचना आती है तो संबंधित एजेंसी के अधिकारियों से बात की जाएगी।
-सतपाल सैनी, सीएसआई, नगर परिषद