फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   District level road safety quiz competition on 22nd, 182 students will participate

Fatehabad News: डीएवी स्कूल में 182 विद्यार्थी सड़क सुरक्षा प्रश्नोत्तरी के तहत देंगे परीक्षा

Sat, 14 Dec 2024 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 14 Dec 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
District level road safety quiz competition on 22nd, 182 students will participate
फतेहाबाद में ​स्थित डीएवी पुलिस प​ब्लिक स्कूल जहां जिला स्तरीय प्रतियोगिता होनी है।
फतेहाबाद। विद्यार्थियों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग की ओर से जिलास्तरीय सड़क सुरक्षा प्रश्नोत्तरी परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता 22 दिसंबर को हिसार रोड पर स्थित डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल में सुबह 10 बजे होगी।
विज्ञापन

पुलिस विभाग की ओर से नवंबर माह में भी जिले के 870 स्थानों पर प्रतियोगिता करवाई गई थी। जिसमें जिले के डेढ़ लाख से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया था। उक्त प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का परिणाम घोषित किया जा चुका है। यह प्रतियोगिता स्कूल स्तर पर आयोजित की गई थी। जिसके बाद खंड स्तर पर प्रतियोगिता का आयोजन किया जाना था, जिसके लिए 4,338 विद्यार्थियों का चयन किया। खंडस्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 5 दिसंबर को किया गया, जिसमें सभी विद्यार्थियों ने भाग लिया। खंडस्तर पर स्थान पाने वाले विद्यार्थियों के लिए अब जिलास्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जाना है। जिसमें खंडस्तरीय प्रतियोगिता में मात्र 182 बच्चों का जिलास्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है।
विज्ञापन

पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा प्रश्नोत्तरी परीक्षा करवाने का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को यातायात नियमों के बारे में जानकारी देना है ताकि वे खुद भी सुरक्षित रहें व समाज को भी सुरक्षित रख सके। यह प्रश्नोत्तरी परीक्षा जिला स्तर पर होने के बाद रेंज स्तर तथा राज्यस्तर पर भी संपन्न होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

22 दिसंबर को जिलास्तरीय प्रतियोगिता में लेंगे भाग

22 दिसंबर को डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल में सुबह 10 बजे खंडस्तर पर स्थान पाने वाले 182 विद्यार्थी जिलास्तर की प्रतियोगिता में भाग लेंगे। जिलास्तर की प्रतियोगिता के बाद रेंज स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिता के लिए विद्यार्थियों का चयन होगा।
पिछले वर्ष जिले की टीम को राज्यस्तरीय परीक्षा में मिला था दूसरा स्थान

- वर्ष 2023 में आयोजित राज्यस्तरीय सड़क सुरक्षा प्रश्नोत्तरी परीक्षा में जिले की टीम ने भाग लिया था। राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में जिले की टीम को दूसरा स्थान मिला था। टीम के सभी सदस्यों को हरियाणा पुलिस के महानिदेशक के द्वारा सम्मानित किया गया था।

जिलास्तरीय सड़क सुरक्षा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता 22 दिसंबर को होगी। जिलास्तर पर जीतने वाली टीम को रेंज स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिता के लिए भेजा जाएगा।

- राकेश कुमार, यातायात प्रभारी, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed