{"_id":"6adf9fa9d685f3ea0f0ab4c5","slug":"district-level-childrens-day-competitions-begin-at-bal-bhavan-450-students-participate-fatehabad-news-c-127-1-ftb1001-163669-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: बाल भवन में जिलास्तरीय बाल दिवस प्रतियोगिताएं शुरू, 450 विद्यार्थी शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: बाल भवन में जिलास्तरीय बाल दिवस प्रतियोगिताएं शुरू, 450 विद्यार्थी शामिल
विज्ञापन
बाल भवन में जारी प्रतियोगिता में प्रतिभा दिखाती छात्रा। सूचना विभाग
फतेहाबाद। बाल भवन में सोमवार को जिलास्तरीय बाल दिवस प्रतियोगिताओं का शुभारंभ हुआ। 31 अक्तूबर तक चलने वाली इन प्रतियोगिताओं में पहली से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए आयु वर्ग के अनुसार करीब 40 प्रकार की स्पर्धाएं करवाई जा रही हैं।
मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) एवं जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की सचिव डॉ. सुयशा जावा ने दीप प्रज्ज्वलित कर प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया। पहले दिन करीब 40 सरकारी और निजी स्कूलों के 450 विद्यार्थियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
जिला बाल कल्याण परिषद की ओर से आयोजित प्रतियोगिताओं के पहले दिन एकल नृत्य, फैंसी ड्रेस, वेस्ट ड्रामेबाज, समूह नृत्य, क्ले मॉडलिंग, कार्ड मेकिंग, हिंदी व अंग्रेजी हस्तलेखन और भाषण प्रतियोगिताएं करवाई गईं।
विज्ञापन
विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता और कला कौशल का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिक हरबंस लाल सेठी, परिषद के आजीवन सदस्य रामराज मेहता, ईश्वर देवी सेठी, अमर मोंगा, ललिता रानी, सीमा रानी, वीरेंद्र सिंह, डॉ. नीतू रानी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
--
बच्चों की प्रतिभा निखारना मुख्य उद्देश्य
जिला बाल कल्याण अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि प्रतियोगिताओं का मुख्य उद्देश्य बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करना और उनकी छिपी हुई प्रतिभाओं को निखारना है। ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों को अपनी कला, कौशल और अभिव्यक्ति को प्रदर्शित करने के लिए उपयुक्त मंच मिलता है। साथ ही बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाने और विभिन्न गतिविधियों में भाग लेने की भावना को भी प्रोत्साहन मिलता है।