{"_id":"6847223f41fe92e2e2042378","slug":"dispute-between-two-parties-over-walking-a-pitbull-dog-in-front-of-the-house-two-deaf-and-dumb-brothers-beaten-up-fatehabad-news-c-127-1-shsr1020-135249-2025-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: रतिया में मूक-बधिर दो भाइयों को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: रतिया में मूक-बधिर दो भाइयों को पीटा
Mon, 09 Jun 2025 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 09 Jun 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
रतिया हमले में घायल राजकुमार ,स्त्रोत परिजन
रतिया। पिटबुल नस्ल के कुत्ते को मकान के सामने घुमाने पर दो पक्षों में विवाद हो गया। जिसमें कुत्ते के मालिक ने अपने साथियों के साथ एक परिवार पर हमला कर दिया। जिसमें दो मूक-बधिर भाइयों सहित तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने शिकायत पर 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
तीनों घायलों को उपचार के लिए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने घायल की शिकायत पर पिटबुल कुत्ते के मलिक सहित एक ही परिवार के पांच लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में अरोड़ा कॉलोनी निवासी तजिंद्र कुमार ने बताया कि उनका परिवार पशुपालन करता है। पिता राजकुमार व ताऊ बलजीत कुमार जन्म से मूक-बधिर हैं।
तजिंद्र के अनुसार उनके पड़ोसी होशियार सिंह ने अपने घर पर पिटबुल नस्ल का कुत्ता पाला हुआ है। होशियार सिंह व उसके बेटे हरमन, अमनदीप तीनों हर रोज उनके मकान के सामने अपने पिटबुल कुत्ते को घूमते हैं। कुत्ता उनके मकान के सामने गंदगी कर देता है। इस पर उन्होंने कई बार कुत्ता उनके घर के आगे न घूमने के लिए समझाया, लेकिन वे नहीं माने।
विज्ञापन
7 जून को वह, उसके पिता राजकुमार व ताऊ बलजीत कुमार अपने प्लॉट में गायों का दूध निकाल रहे थे। उसी समय हरमन पिटबुल कुत्ता लेकर उनके प्लॉट के सामने आ गया। कुत्ते के भौंकने से उनकी गाय डर गई। तजिंद्र के अनुसार, उसके पिता व ताऊ ने इशारा करके हरमन को वहां से कुत्ता ले जाने के लिए कहा। यह बात हरमन सिंह ने घर जाकर परिजनों को बताई।
इस पर होशियार सिंह, उसका भाई राम सिंह, बेटे अमनदीप व हरमन, होशियार सिंह के साले दीपक और दो अन्य लोगों के साथ आ गए और हाथों में लिए कापा, लाठी, डंडे से उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। उन्होंने शोर मचाया तो पड़ोसियों को आता देखकर आरोपी धमकी देते हुए मौके से भाग गए।
इसके बाद उसके चाचा ने पहले उन्हें रतिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया। जहां से उन्हें अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पुलिस ने शिकायत पर होशियार सिंह, उसके भाई राम सिंह, बेटे हरमन व अमनदीप, साले दीपक पर केस दर्ज कर लिया है।