फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Director of Health Department inspected Tohana Civil Hospital, 4 doctors and 14 employees were found absent

Tohana: स्वास्थ्य विभाग के निदेशक ने सिविल अस्पताल में किया निरीक्षण, 4 डॉक्टर व 14 कर्मचारी गैर हाजिर मिले

Sat, 04 May 2024 12:14 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, टोहाना (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, टोहाना (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 04 May 2024 12:14 PM IST
सार

स्वास्थ्य विभाग के निदेशक डॉ.कुलदीप गौरी ने निरीक्षण के बाद बताया कि ड्यूटी पर नहीं मिले चारों चिकित्सकों व अन्य कर्मचारियों की गैर हाजिरी लगा दी गई है। उन्होंने कहा कि नागरिक अस्पताल का दौरा कर कई व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया है। 

विज्ञापन
Director of Health Department inspected Tohana Civil Hospital, 4 doctors and 14 employees were found absent
अस्पताल में औचक निरीक्षण - फोटो : संवाद

विस्तार

टोहाना स्थित उपमंडल नागरिक अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग के निदेशक डॉ.कुलदीप गौरी ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कर्मचारियों की हाजिरी से लेकर वार्डों और ओपीडी का भी निरीक्षण किया। इस दौरान चार डॉक्टरों सहित अस्पताल स्टाफ के कुल 18 कर्मचारी गैर हाजिर मिले। निदेशक ने गैर हाजिर रहे चिकित्सकों व अन्य कर्मचारियों को नोटिस जारी करके अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की बात कही।

विज्ञापन


विज्ञापन


जानकारी के अनुसार नागरिक अस्पताल के खुलने के समय निदेशक डॉ.कुलदीप गौरी औचक निरीक्षण करने के लिए पहुंचे। इस दौरान उन्होंने रजिस्ट्रेशन काउंटर, ओपीडी, गायनी वार्ड आदि का निरीक्षण किया। साथ ही सफाई व्यवस्था का भी जायजा लिया। हाजिरी चेक करने पर डॉ.गौरी को चार चिकित्सक, तीन फार्मेसी ऑफिसर, तीन लैब टेक्नीनिशयन, चार नर्सिंग ऑफिसर,  सहित कुल 18 कर्मचारियों का स्टाफ गैर हाजिर मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिन्हें नोटिस जारी कर दिया गया है और उन पर कार्रवाई की जा रही है। मीडिया से बातचीत में डॉ.कुलदीप गौरी ने बताया कि ड्यूटी पर नहीं मिले चारों चिकित्सकों व अन्य कर्मचारियों की गैर हाजिरी लगा दी गई है। उन्होंने कहा कि नागरिक अस्पताल का दौरा कर कई व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया है। इस दौरान टोहाना के अंदर बना रहे नए 100 बेड के अस्पताल की जगह का भी निरीक्षण किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed