फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Devotees trolley collided with transformer on Ravidas Jayanti in Fatehabad

फतेहाबाद: शोभा यात्रा निकालते हुए ट्रांसफार्मर से टकराकर ट्राॅली में आया करंट, एक श्रद्धालु की मौत, तीन घायल

Sat, 04 Feb 2023 06:47 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 04 Feb 2023 06:47 PM IST
सार

रविदास जयंती पर निकली शोभा यात्रा के दौरान गांव नंगल में हादसा हुआ। श्रद्धालुओं से भरी ट्राॅली बिजली के ट्रांसफार्मर से टकरा गई। इससे ट्राली में करंट आ गया। ट्राॅली में 20 से अधिक श्रद्धालु सवार थे। 

विज्ञापन
Devotees trolley collided with transformer on Ravidas Jayanti in Fatehabad
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

विज्ञापन

हरियाणा के फतेहाबाद के रतिया खंड के गांव नंगल में रविदास जयंती पर निकाली जा रही शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं से भरी ट्राॅली बिजली के ट्रांसफार्मर से टकरा गई। इससे ट्राली में करंट आ गया। ट्राॅली में 20 से अधिक श्रद्धालु सवार थे, जिन्होंने कूदकर अपनी जान बचाई।

इस दौरान छह माह की बच्ची व उसके पिता सहित चार श्रद्धालुओं को जबरदस्त करंट लगा। उन्हें घायल अवस्था में नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया। मगर एक श्रद्धालु 24 वर्षीय गोपाल ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गुरु रविदास जयंती पर गांव नंगल में शनिवार को श्रद्धालुओं द्वारा शोभायात्रा निकाली जा रही थी। शोभा यात्रा में शामिल ट्रैक्टर-ट्रालियों में श्रद्धालु सवार थे। इसी दौरान श्रद्धालुओं से भरी हुई एक ट्राॅली गली में बिजली के पोल से लगते हुए ट्रांसफार्मर से टकरा गई। इससे पूरी ट्राॅली में करंट आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


टकराने के बाद आनन फानन ट्राॅली में सवार श्रद्धालुओं ने अपनी जान बचाने के लिए छलांग लगा दी। जो श्रद्धालु ट्राॅली में ही रखे हुए तख्त पर बैठे थे, वो बच गए जबकि ट्राॅली के गेट पर खड़े थे, उन्हें करंट लग गया।

गांव नंगल निवासी 24 वर्षीय गोपाल, 27 वर्षीय कुलविंदर सिंह, छह माह की ममता व 25 वर्षीय गुरबक्श सिंह को करंट लग गया। कुलविंदर सिंह अपनी छह महीने की बेटी ममता को गोद में लेकर बैठा हुआ था। ग्रामीणों ने तत्काल सभी घायलों को रतिया के नागरिक में दाखिल करवाया, जहां से गोपाल को अग्रोहा रेफर कर दिया गया। मगर रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।

गली में पड़ी थी मिट्टी, इस कारण हुआ हादसा
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि इसी गली में एक व्यक्ति ने मिट्टी डाल रखी है। इस मिट्टी पर ट्राली ऊंची होने के कारण यह हादसा हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची रतिया पुलिस ने ग्रामीणों के बयान भी लिए। मृतक गोपाल के शव का रविवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।


गांव में करंट लगने से एक श्रद्धालु की मौत हो गई है, तीन अन्य घायल हुए हैं। ग्रामीणों के बयान लेकर आगामी कार्रवाई की जा रही है। -कुलदीप सिंह, प्रभारी, सदर थाना रतिया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed