फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Devendra Babli started convincing angry people, also put Barala photo on flexes In Tohana

Haryana Assembly Election: देवेंद्र बबली ने की रूठों को मनाने की शुरुआत, फ्लेक्सों में बराला की फोटो भी लगाई

Sat, 07 Sep 2024 10:43 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, टोहाना (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, टोहाना (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 07 Sep 2024 10:43 AM IST
सार

राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला नामांकन कार्यक्रम में बबली का साथ देने पहुंचेंगे या नहीं, यह रोचक बात होगी। भाजपा की टिकट लेने के बाद देवेंद्र बबली जब पहली बार टोहाना आए तो उन्होंने कहा था कि बराला और उनके बीच राजनीतिक मतभेद थे, जो दूर हो गए हैं।

विज्ञापन
Devendra Babli started convincing angry people, also put Barala photo on flexes In Tohana
पूर्व पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टोहाना विधानसभा सीट से भाजपा का टिकट मिलने के बाद प्रत्याशी देवेंद्र सिंह बबली ने अब रूठों को मनाने की पहल शुरू कर दी है। रिश्ते में दादा लगने वाले और भाजपा के कद्दावर नेता सुभाष बराला से मिलने उनके घर पहुंचे। दोनों के बीच करीब आधा घंटा बंद कमरे में बातचीत हुई है। गौरतलब है कि सुभाष बराला और देवेंद्र सिंह बबली शुरू से ही एक दूसरे के धुरविरोधी रहे हैं। राजनीति में लंबे समय से दोनों का छत्तीस का आंकड़ा चलता आ रहा है। 

विज्ञापन


आज करेंगे नामांकन, फ्लेक्सों में बराला की फोटो भी लगाई
देवेंद्र बबली कांग्रेस से टिकट नहीं मिलने के कारण सोमवार को भाजपा में शामिल हुए थे। सुभाष बराला का भाजपा में बड़ा कद है, इसलिए बबली को आखिरकार अपने दादा को मनाने के लिए जाना ही पड़ा। देवेंद्र बबली शनिवार को सुबह 9 बजे नामांकन भरने के लिए निकलेंगे। सूत्रों ने बताया कि इस कार्यक्रम में वे अपने दादा सुभाष बराला को निमंत्रण देने के लिए गए थे।
विज्ञापन


अब बराला नामांकन कार्यक्रम में बबली का साथ देने पहुंचेंगे या नहीं, यह रोचक बात होगी। भाजपा की टिकट लेने के बाद देवेंद्र बबली जब पहली बार टोहाना आए तो उन्होंने कहा था कि बराला और उनके बीच राजनीतिक मतभेद थे, जो दूर हो गए हैं। सभी के साथ समन्वय बनाकर चलेंगे। नामांकन भरने से पहले अनाज मंडी में जनसभा की जाएगी, जिसको लेकर जो बैनर बनाया गया है, उसमें राज्यसभा सांसद सुभाष बराला, पार्टी के जिलाध्यक्ष बलदेव ग्रोहा का भी फोटो लगाया गया है ताकि पार्टी प्रोटोकॉल को पूरा किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैं राज्यसभा सांसद व नाते में दादा सुभाष बराला से मिलने उनके निवास स्थान पर गए थे। जो मतभेद थे, वो दूर हो गए हैं। जल्द ही एक साथ नजर आएंगे। दोनों भाजपा को मजबूत करने के लिए काम करेंगे। -देवेंद्र सिंह बबली, भाजपा प्रत्याशी, टोहाना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed