फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Development and Panchayat Department launches menstrual management sanitation programme

Fatehabad News: विकास एवं पंचायत विभाग ने शुरू किया माहवारी प्रबंधन स्वच्छता कार्यक्रम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Dec 2022 11:07 PM IST
विज्ञापन
Development and Panchayat Department launches menstrual management sanitation programme
फतेहाबाद। विकास एवं पंचायत विभाग द्वारा ओडीएफ प्लस को बढ़ावा देने के लिए माहवारी प्रबंधन स्वच्छता कार्यक्रम चलाया जाएगा। यह कार्यक्रम विश्व महिला दिवस आठ मार्च 2023 तक चलेगा। यह कार्यक्रम पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा लागू किया जा रहा है और नई पंचायतें बनने के बाद इस पर काम भी आरंभ कर दिया गया गया है।
विज्ञापन

पंचायतों केे लिए यह फिल्म प्रतियोगिता होगी और इसके लिए पंचायतों को तीन से चार मिनट की वीडियो को माईजीओवी पोर्टल पर अपलोड करना होगा। इसका राष्ट्रीय मूल्यांकन के बाद जोन वाइज तीन श्रेष्ठ वीडियो को पुरस्कृत किया जाएगा। जिसमें पहले स्थान पर आने वाली ग्राम पंचायत को पांच लाख रुपये, दूसरे स्थान पर रहने वाली ग्राम पंचायत को तीन लाख तथा तीसरे स्थान पर रहने वाली ग्राम पंचायत को दो लाख रुपये का ईनाम दिया जाएगा।
विज्ञापन

आठ मार्च 2023 तक चलेगी प्रतियोगिता
यह प्रतियोगिता विश्व शौचालय दिवस 19 नवंबर 2022 से आरंभ की गई है। प्रदेश में हाल ही में ग्राम पंचायतें बनी हैं तो इसे माहवारी प्रबंधन स्वच्छता कार्यक्रम नाम दिया गया है, जोकि आठ मार्च 2023 तक चलेगी। प्रतियोगिता के दौरान ग्राम पंचायतों को स्वच्छता प्रबंधन पर एक वीडियो पोर्टल पर अपलोड करना होगा और बाद में इन वीडियो का मूल्यांकन किया जाएगा। ग्राम पंचायत जैसे ही पोर्टल पर इन वीडियोज को अपलोड करेंगी तो उनमें तीन श्रेष्ठ वीडियो को पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार के पास भेजा जाएगा। जहां इनका मूल्यांकन होगा और इसके बाद ग्राम पंचायतों को ईनाम की राशि घोषित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
केंद्र सरकार के आदेशानुसार पंचायत विभाग द्वारा माहवारी प्रबंधन स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत ग्राम पंचायतों को स्वच्छता को लेकर वीडियो पोर्टल पर अपलोड करनी होगी और इसके बाद तीन श्रेष्ठ वीडियो को केंद्रीय मंत्रालय में भेजा जाएगा।
-बलजीत सिंह चहल, डीडीपीओ फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed