फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Deputy CM Dushyant Chautala will participate in 18 programs in Fatehabad today

Fatehabad: डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला आज 18 कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत, जेजेपी को मजबूत बनाने के प्रयास तेज

Mon, 24 Apr 2023 09:30 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Mon, 24 Apr 2023 09:30 AM IST
सार

गठबंधन सरकार में शामिल होने के बाद फतेहाबाद में जजपा का ग्राफ ज्यादा नहीं बढ़ पाया। खुद दुष्यंत चौटाला के कई पुराने साथी पार्टी को भी छोड़ गए। 2019 के विधानसभा चुनाव में जजपा प्रत्याशी डॉ.वीरेंद्र सिवाच को 74069 वोट मिले थे जबकि भाजपा प्रत्याशी दुड़ाराम को 77369 वोट हासिल हुए थे।

विज्ञापन
Deputy CM Dushyant Chautala will participate in 18 programs in Fatehabad today
दुष्यंत चौटाला - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला आज सोमवार को पूरा दिन फतेहाबाद शहर में रहेंगे। शहर में पकड़ मजबूत बनाने और सबसे बड़े वोट बैंक पंजाबी समाज को साधने के प्रयास होंगे। सोमवार को उपमुख्यमंत्री फतेहाबाद शहर में एक के बाद एक 18 कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। इनमें से अधिकांश कार्यक्रम पंजाबी समाज से जुड़े लोगों के यहां रखे गए हैं।

विज्ञापन


जजपा ने भाजपा को विधानसभा चुनाव में दी थी जबरदस्त टक्कर
यह पहला मौका होगा, जब भाजपा के साथ गठबंधन सरकार में उपमुख्यमंत्री बनने के बाद दुष्यंत चौटाला एक साथ इतने कार्यक्रमों में शामिल होंगे। गौरतलब है कि साल 2019 में जजपा ने भाजपा को विधानसभा चुनाव में जबरदस्त टक्कर दी थी। जजपा प्रत्याशी डॉ.वीरेंद्र सिवाच मात्र 3300 वोटों से भाजपा प्रत्याशी दुड़ाराम से हार गए थे।
विज्ञापन


74 हजार के वोट बैंक को बनाए रखने की भी चुनौती
गठबंधन सरकार में शामिल होने के बाद फतेहाबाद में जजपा का ग्राफ ज्यादा नहीं बढ़ पाया। खुद दुष्यंत चौटाला के कई पुराने साथी पार्टी को भी छोड़ गए। 2019 के विधानसभा चुनाव में जजपा प्रत्याशी डॉ.वीरेंद्र सिवाच को 74069 वोट मिले थे जबकि भाजपा प्रत्याशी दुड़ाराम को 77369 वोट हासिल हुए थे। ऐसे में आगामी विधानसभा चुनाव तक जजपा के पास उस 74 हजार के वोट बैंक को बनाए रखने की भी कड़ी चुनौती है। इसलिए खुद उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला मैदान में उतर आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे उपमुख्यमंत्री दुष्यंत

सुबह 10.30 बजे - चंद्रभान मुंजाल के कार्यालय में कार्यक्रम
सुबह 11 बजे - एमएम कॉलेज के प्रिंसिपल गुरचरण के घर पर कार्यक्रम
सुबह 11.15 बजे - खैराती रोड पर सतपाल अरोड़ा के कार्यालय में कार्यक्रम।
सुबह 11.30 बजे - ऑफिसर कॉलोनी में सुभाष ढाका के घर पर कार्यक्र।
दोपहर 12 बजे - पार्षद अर्जुन कटारिया की दुकान पर कार्यक्रम।
दोपहर 12.30 बजे - अनाज मंडी में व्यापार मंडल के कार्यालय पर कार्यक्रम।
दोपहर 1 बजे - नहर कॉलोनी में दिनेश बंसल के आवास पर कार्यक्रम।
दोपहर 1.30 बजे - पंचनद सदन में जनसमस्याएं सुनने का कार्यक्रम।
दोपहर 2.30 बजे - सुरेश कुमार के आवास पर कार्यक्रम।
दोपहर 2.45 बजे - अंतर सैनी की दुकान पर कार्यक्रम।
दोपहर 3 बजे - सेक्टर-3 में सुभाष ललित के घर पर कार्यक्रम।
दोपहर 3.30 बजे - मताना रोड पर शिव कुमार कस्वां के घर पर कार्यक्रम।
शाम 4 बजे - ऑटो मार्केट में कार्यक्रम।
शाम 4.30 बजे - भट्टू रोड पर गीता सेवा समिति में कार्यक्रम।
शाम 5 बजे - चार मरला कॉलोनी में संजय मेहता के यहां कार्यक्रम।
शाम 5.30 बजे - मॉडल टाउन में हेमंत मुखी के घर पर कार्यक्रम।
शाम 6 बजे - गुरुनानकपुरा मोहल्ला में राकेश कुमार के घर पर कार्यक्रम।
शाम 6.30 बजे - शास्त्री नगर में गुरमेज सिंह जोहल के घर पर कार्यक्रम।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed