फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Depot holder accused of not giving full ration after getting thumb impression

Fatehabad News: डिपो होल्डर पर अंगूठा लगवा कर पूरा राशन न देने का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Dec 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
Depot holder accused of not giving full ration after getting thumb impression
कुलां। गांव कुलां में बीपीएल राशन कार्ड धारक ने राशन डिपो होल्डर पर राशन वितरण में धांधली करने का आरोप लगाया है। उन्होंने डिपो होल्डर पर अंगूठा लगवा कर पूरा राशन न देने का आरोप लगाया है। उन्होंने राशन डिपो संचालक द्वारा वितरण किए जाने वाले राशन की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन

गांव कुलां निवासी मोहनलाल ने बताया कि उनका बीपीएल कार्ड बना है। इस पर सरकार की तरफ से उन्हें प्रति माह गेहूं, बाजरा, सरसों का तेल और चीनी मिलती है। उनका आरोप है उनके गांव का डिपो होल्डर राशन वितरण में धांधली करता है।
विज्ञापन

डिपो होल्डर की ओर से मशीन में अंगूठा लगवा लिया गया है, जबकि इसके बाद उन्हें पूरा राशन नहीं दिया गया है। डिपो होल्डर हर बार उन्हें पूरा राशन देने में आनाकानी करता रहता है। राशन डिपो पर नवंबर माह का पूरा राशन आ चुका है, जबकि मशीन पर उनका अंगूठा लगवा कर गेहूं, बाजरा और सरसों का तेल तो दे दिया, लेकिन चीनी नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब उसने कारण पूछा तो उसने पीछे से आपूर्ति न होने का तर्क दिया। इस बारे में जब डिपो होल्डर मक्खन लाल से बात की गई तो उन्होंने बताया कि जो राशन उनके डिपो पर आया था, उसकी सप्लाई कार्ड धारक मोहनलाल को कर दी गई है। मशीन पर अंगूठा लगवा कर पूरा सामान न देने के आरोप निराधार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed