{"_id":"618ff1e95d10ed0f6075c4a1","slug":"dengue-figure-reached-916-19-new-victims-including-four-year-old-girl-found-fatehabad-news-hsr6167910114","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू का आंकड़ा पहुंचा 916, चार वर्षीय बच्ची समेत 19 नए पीड़ित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू का आंकड़ा पहुंचा 916, चार वर्षीय बच्ची समेत 19 नए पीड़ित मिले
विज्ञापन
फतेहाबाद में फॉगिंग करता कर्मचारी।
- फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। डेंगू मरीजों का आंकड़ा जिले में 900 पार हो गया है। अभी तक काबू नहीं पाया गया है। शनिवार को जिले में डेंगू के 19 केस मिले हैं। इसके बाद जिले में डेंगू मरीजों का कुल आंकड़ा 916 तक पहुंच गया है। अब तक 167 मरीज अस्पताल में दाखिल हो चुके हैं, फिलहाल 22 मरीज दाखिल हैं।
शहर के साथ-साथ अब गांवों में भी डेंगू का असर दिखने लगा है। पहले शहर फतेहाबाद और रतिया व टोहाना हॉटस्पॉट बने हुए थे लेकिन अब आसपास के गांव ज्यादा चपेट में है। अहम बात यह है कि ग्रामीण क्षेत्रों में फॉगिंग भी नहीं हो पा रही है हालांकि शहरी क्षेत्र में नप और स्वास्थ्य विभाग की टीमें फॉगिंग करवा रही है। शनिवार को विभाग ने 1891 घरों में जांच का दावा किया है, इस दौरान 15 घरों में लारवा मिला। अब तक 5262 घरों को लारवा मिलने पर नोटिस जारी हो चुका है।
डेंगू के ये मिले जिले में नए केस
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक अग्रवाल कॉलोनी निवासी 15 वर्षीय किशोर, इंद्रपुरा मोहल्ला में चार वर्षीय बच्ची, ढाणी माजरा में 26 वर्षीय युवक, बोदीवाली में 21 वर्षीय युवती, गांव किरढ़ान में 21 वर्षीय युवक, गांव किरढान में 19 वर्षीय युवक, गांव पालसर में 40 वर्षीय युवक, गांव भिरड़ाना में 49 वर्षीय व्यक्ति, फतेहाबाद के शक्ति नगर में 9 वर्षीय लड़की और 13 वर्षीय लड़का डेंगू पॉजिटिव मिला है।
विज्ञापन
सैंपल देने वाला तीसरा मरीज पॉजिटिव
जिले में डेंगू के अब तक 3416 सैंपल लिए जा चुके है। शनिवार को 66 सैंपल लिए गए है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक सैंपल देने वाला तीसरा मरीज डेंगू पॉजिटिव मिल रहा है।
कोट
जिले में डेंगू के शनिवार को 19 नए केस मिले है। आंकड़ा 916 तक पहुंच चुका है। लोगों से अपील है कि डेंगू को लेकर जागरूक रहे हैं और लक्षण दिखने पर जांच जरूर करवाएं।
- डॉ. हनुमान, उप सिविल सर्जन