{"_id":"64e79aeb69f8cf4bbf0b17cd","slug":"dengue-control-room-started-in-civil-hospital-37-beds-reserved-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-4288-2023-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: नागरिक अस्पताल में शुरू हुआ डेंगू नियंत्रण कक्ष, 37 बेड किए गए आरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: नागरिक अस्पताल में शुरू हुआ डेंगू नियंत्रण कक्ष, 37 बेड किए गए आरक्षित
विज्ञापन
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में बनाया गया डेंगू कंट्रोल रूम।
फतेहाबाद। नागरिक अस्पताल फतेहाबाद में डेंगू नियंत्रण कक्ष वीरवार को शुरू कर दिया गया। अस्पताल प्रशासन ने कंट्रोल रूम का 01667-226024 हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। डेंगू को लेकर मरीज बेड से लेकर जांच तक की जानकारी ले सकेंगे। इसके अलावा सैंपल रिपोर्ट के बारे में भी मरीज पूछ पाएंगे। डेंगू के बढ़ते केसों को देखते हुए सिविल सर्जन कार्यालय ने नागरिक अस्पताल में कंट्रोल रूम शुरू करवाया है। नियंत्रण कक्ष पिछले साल भी बनाया गया था और इसे ही दोबारा से शुरू किया गया है। जिले में अब तक डेंगू के 6 केस मिल चुके हैं, इसमें दो युवतियां भी शामिल हैं। डेंगू के केसों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने 37 बेड आरक्षित कर दिए हैं। नागरिक अस्पताल फतेहाबाद में 6 बेड आरक्षित किए गए हैं। इसके अलावा नागरिक अस्पताल रतिया, टोहाना और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में डेंगू को लेकर बेड आरक्षित किए गए हैं।
नगर परिषद ने अगस्त माह में यहां करवाई फॉगिंग
दिन इन क्षेत्रों में फॉगिंग का दावा
1 अगस्त अप्पू नगर, जंडी मोहल्ल, रेगर बस्ती, कबीर बस्ती, ठाकर बस्ती।
3 अगस्त अग्रवाल कॉलोनी, चार मरला कॉलोनी, धर्मशाला रोड, संन्यास आश्रम रोड।
5 अगस्त न्यायाधीश और डीसी निवास, कोर्ट परिसर, अशोक नगर।
8 अगस्त बाढ़ रिलीफ केंद्र।
9 अगस्त ऑफिसर कॉलोनी, जवाहर चौक, अशोक नगर, एमसी कॉलोनी।
13 अगस्त रतिया रोड, माजरा रोड, हांसपुर रोड, भट्टू रोड।
15 अगस्त सूर्या इंकलेव, स्वामी नगर, आदर्श कॉलोनी, गीता कॉलोनी।
24 दिन में सात दिन फॉगिंग, 9 दिन से शहर में बिल्कुल नहीं हुई फॉगिंग
स्वास्थ्य विभाग और नगर परिषद फॉगिंग को लेकर दावा कर रहा है। लेकिन जमीनी हकीकत ये है कि 24 दिन में शहर में सिर्फ सात दिन ही फॉगिंग हुई है। ये फॉगिंग भी 15 अगस्त तक हुई है इसके बाद 9 दिन से शहर में फॉगिंग नहीं हुई है। स्वास्थ्य विभाग ने गांवों में फॉगिंग का जिम्मा पंचायतों को दे रखा है। विभाग की माने तो 215 पंचायतों के पास मशीनें हैं। उन्हें 200 लीटर दवाई दी जा चुकी है।
कूड़ा उठाने वाली गाड़ियों में चलेगा अब डेंगू बचाव का ऑडियो
स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू बचाव को लेकर एडवाइजरी जारी की है। जारी हुई एडवाइजरी में बताया गया है कि मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया से कैसे बचा जा सकता है। नगर परिषद की कचरा उठान गाडिय़ों में जागरूकता को लेकर डेंगू बचाव का ऑडियो चलाने के निर्देश दिए गए है।
विज्ञापन
कोट
डेंगू को लेकर नागरिक अस्पताल में आमजन की सुविधा के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है। टीमें लगाकर सर्वे कर रही है। जहां केस मिल रहे हैं वहां पर फॉगिंग करवाई जा रही है। विभाग के पास दवाइयों और संसाधनों की कमी नहीं है।
-डॉ. विष्णु मित्तल, जिला महामारी रोकथाम विशेषज्ञ