फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Demand to upgrade the sub-health center in Saniana to a 10-bed hospital

Fatehabad News: सनियाना में बने उपस्वास्थ्य केंद्र को 10 बेड के अस्पताल में अपग्रेड करने की मांग

Mon, 20 Apr 2026 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 20 Apr 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
Demand to upgrade the sub-health center in Saniana to a 10-bed hospital
सनियाना के आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र
समैन। सात हजार की आबादी वाले गांव सनियाना में उप स्वास्थ्य केंद्र के अलावा आयुर्वेदिक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भी बना हुआ है। इन दोनों स्वास्थ्य केंद्रों से सनियाना के साथ लगते 7 गांव ओर जोड़े गए हैं। ऐसे में ग्रामीणों ने सरकार से इसे अपग्रेड करते हुए यहां 10 बेड का अस्पताल बनाने की मांग की है।
विज्ञापन

आठों गांवों की आबादी करीब 14000 है। उप स्वास्थ्य केंद्र में एक कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर, दो स्टाफ नर्स व एक बहुउद्देशीय स्वास्थ्यकर्मी की नियुक्ति है। इसके अलावा आयुर्वेदिक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एक आयुर्वेदिक चिकित्सक व एक फार्मासिस्ट की नियुक्ति है। दोनों अस्पताल में रोजाना 20 के लगभग ओपीडी रहती है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार जो आयुर्वेदिक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र है उसमें जिस चिकित्सक की ड्यूटी लगी है वो यहां पर दो दिन ही सेवाएं देते हैं। बाकी दिन वे नाढोड़ी और लहरियां स्वास्थ्य केंद्र में सेवाएं देते हैं। जिन दो दिन वे यहां पर आते हैं उन दोनों दिन यहां पर 100 से ज्यादा ओपीडी रहती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

ये 7 गांव जुड़े हैं स्वास्थ्य केंद्र से
गांव स्थित आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र के साथ गांव चमार खेड़ा, पारता, साहू, शंकरपूरा, बोस्ती, गोपाल की ढाणी, ढाणी सांचला भी जुड़े हैं। इन सातों गांवों की आबादी 7000 से ज्यादा है। ग्रामीण विनोद कैरो, सुमित महला, फरियाद सिंह, बीर सिंह, कीमती सिंह आदि ने बताया कि गांव के स्वास्थ्य केंद्र में स्टाफ की कमी नहीं है लेकिन जनसंख्या ज्यादा होने के कारण सभी लोगों को सही से स्वास्थ्य सेवाएं नहीं मिल पाती हैं। उनकी प्रदेश सरकार से मांग है कि गांव में 10 बेड का अस्पताल बनाया जाए ताकि लोगों को और ज्यादा बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।
----------------



:: गांव में दो स्वास्थ्य केंद्र होने के बाद भी गंभीर बीमारी के इलाज के लिए लोगों को अग्रोहा जाना पड़ता है या फिर टोहाना। उनकी प्रदेश सरकार से मांग है कि गांव में ही 10 बेड का अस्पताल बनाया जाए। ग्राम पंचायत भी इसमें सहयोग करने को तैयार है।
- कश्मीर सिंह, सरपंच प्रतिनिधि।



:: गांव की जनसंख्या ही काफी ज्यादा है। इसके अलावा इन स्वास्थ्य केंद्रों से साथ लगते 7 गांव ओर जोड़ दिए गए हैं। गांव के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सके इसके लिए इनका विस्तार करते हुए 10 बेड का अस्पताल बनाया जाए।

- विनोद कैरो, ग्रामीण



:: दोनों केंद्रों में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर हैं पर आबादी को देखते हुए प्रदेश सरकार को यहां 10 बेड का अस्पताल बनवा देना चाहिए ताकि यहां आने वालों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सके। ग्राम पंचायत भी इसमें हरसंभव सहयोग करने के लिए तैयार है।
- विनोद, पंचायत सदस्य।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed