{"_id":"6647985e43bf04c9d80bce9e","slug":"demand-to-cancel-the-case-registered-against-farmers-fatehabad-news-c-127-1-shsr1020-116911-2024-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: किसानों पर दर्ज केस रद्द न करने पर थाने के बाहर फिर लगाया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: किसानों पर दर्ज केस रद्द न करने पर थाने के बाहर फिर लगाया धरना
Fri, 17 May 2024 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Fri, 17 May 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
रतिया सदर थाने के बाहर धरना देते किसान।
रतिया (फतेहाबाद)। गांव पिलछिया में पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति के करीब 25 किसानों पर पुलिस द्वारा दर्ज केस रद्द नहीं किए जाने के विरोध में किसान संगठनों ने शुक्रवार दोपहर बाद एक बार फिर सदर थाने के बाहर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। धरने की अध्यक्षता प्रधान निर्मल सिंह ने की। धरने में मुख्य वक्ता यूनियन के प्रदेश संयोजक मनदीप सिंह ने बताया कि पिछले दिनों सदर पुलिस ने उपमंडल के गांव पिलछिया में करीब 25 किसानों के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ता की शिकायत पर पुलिस द्वारा केस दर्ज किया गया था।
किसान भाजपा उम्मीदवार अशोक तंवर से अपनी मांगों को लेकर सवाल जवाब करने गए थे। मगर, वहां पर सोची समझी साजिश के तहत भाजपा के एक कार्यकर्ता ने किसानों से झगड़ा शुरू कर दिया। इसके बाद सदर पुलिस ने सरकार के इशारे पर काम करते हुए उन किसानों पर भी केस दर्ज कर दिया, जो शहर से बाहर थे बल्कि कुछ एससी समाज से संबंध रखने वाले किसानों पर भी एससी-एसटी एक्ट लगा दिया। इसके बाद किसान संगठनों में पुलिस प्रशासन के प्रति रोष फैल गया और उनके संगठन द्वारा शुक्रवार से सदर थाने के बाहर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया गया है। किसानों ने चेतावनी दी कि अगर मुकदमे रद्द नहीं किए गए तो शनिवार से गांव-गांव से किसानों को बुलाकर धरने को विशाल रूप दिया जाएगा। इस मौके पर रतिया ब्लॉक प्रधान गुरुप्यार बाड़ा, पाल संधू, जिला प्रधान ओमप्रकाश मंडा, मलकीत उप्पल, सुखदीप रंधावा, गुरलाल नथवान, पप्पू बाह्मणवाला सहित कई किसान मौजूद थे।
इस मामले की अभी जांच की जा रही है। जांच में अभी कुछ समय और लगेगा। इसको लेकर किसानों को समझाया गया था। मगर, किसान आज ही मामले को निपटाने की बात पर अड़े हुए थे। -ओमप्रकाश, प्रभारी, सदर थाना रतिया