{"_id":"680a77c7cd17a85fb10e5e75","slug":"demand-for-vehicles-in-the-district-on-akshaya-tritiya-booking-continues-even-at-increased-price-fatehabad-news-c-127-1-ftb1003-132764-2025-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: अक्षय तृतीया पर जिले में वाहनों मांग, बढ़ी हुई कीमत पर भी बुकिंग जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: अक्षय तृतीया पर जिले में वाहनों मांग, बढ़ी हुई कीमत पर भी बुकिंग जारी
Thu, 24 Apr 2025 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Thu, 24 Apr 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद के सिरसा रोड पर स्थित एक शोरूम पर खरीदारी से पहले वाहन की जांच करता ग्राहक।
फतेहाबाद। 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर जिले में दोपहिया और चार पहिया वाहनों की मांग है शुभ मुहूर्त देखते हुए बड़ी संख्या में लोग नए वाहनों की बुकिंग करवा रहे हैं। भले ही वाहनों की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है, इसके बावजूद भी ग्राहक वाहनों की खरीदारी कर रहे हैं।
मान्यता है कि अक्षय तृतीया को सोना-चांदी और अन्य मूल्यवान वस्तुओं के साथ-साथ वाहन खरीदना भी शुभ माना जाता है। शहर के विभिन्न वाहन डीलरों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से बुकिंग की संख्या में वृद्धि हो रही है। अक्षय तृतीया के नजदीक आते-आते यह संख्या दोगुनी से भी अधिक हो सकती है। बताया जा रहा है कि अक्षय तृतीया के दिन करीब 50 चार पहिया व 150 दो पहिया वाहनों की बिक्री की संभावना है।
चार पहिया वाहन की एजेंसी के सेल्समैन सौरभ कुमार ने बताया कि बाजार में मिलने वाली कुछ गाड़ियों को खरीदने के लिए कोई प्रतीक्षा नहीं करनी पड़ती, तो कुछ गाड़ियां ऐसी होती हैं, जिनको तीन माह पहले बुक करवाना होता है। उनके पास करीब 10 गाड़ियों की बुकिंग अक्षय तृतीया को लेकर आई हुई हैं।
विज्ञापन
-- -- -
पांच साल में दोगुना हुई वाहनों की कीमत
- फतेहाबाद के सिरसा रोड पर स्थित दो पहिया वाहन के शोरूम पर काम करने वाले सेल्समैन कार्तिक शर्मा ने बताया कि पिछले पांच सालों में दोपहिया वाहनों की कीमत करीब दोगुना हो चुकी है। हर ग्राहक अपने बजट व पसंद के हिसाब से वाहनों की खरीदारी कर रहे हैं। ज्यादातर महिलाएं व बुजुर्ग स्कूटी खरीद रहे हैं।
-- --
ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग स्कूटी और बाइक खरीदने के लिए शोरूम पर पहुंच रहे हैं। पिछली अक्षय तृतीया की तुलना में इस बार बिक्री में वृद्धि की उम्मीद है। खासकर युवाओं में स्पोर्ट्स बाइक को लेकर काफी क्रेज है।
- सन्नी कुमार, सेल्समैन, दो पहिया वाहन एजेंसी।
-- --
पिछले काफी समय से गाड़ी खरीदने की सोच रहा था, माता-पिता ने बताया कि थी अक्षय तृतीया के दिन ही गाड़ी खरीदेंगे इसलिए गाड़ी बुक करवा दी है। अक्षय तृतीया के दिन ही वह गाड़ी को घर लेकर जाएंगे।
- निकेत चौधरी, निवासी फतेहाबाद।