{"_id":"69249d1d5783834daf0e3d59","slug":"demand-for-sky-shot-firecrackers-increased-during-the-wedding-season-fatehabad-news-c-127-1-ftb1001-144211-2025-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: शादियों के सीजन में बढ़ी स्काई शॉट पटाखों की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: शादियों के सीजन में बढ़ी स्काई शॉट पटाखों की मांग
Mon, 24 Nov 2025 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 24 Nov 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
भोड़िया खेड़ा में पटाखों की खरीददारी करते ग्राहक। संवाद
फतेहाबाद। जिले में शादियों की सीजन जोरों पर है। इसके चलते एक तरप बाजारों में रौनक बढ़ गई है, वहीं शादियों में बजाने के लिए ग्राहक पटाखों की खरीदारी कर रहे हैं। इससे पटाखों की बिक्री में तेजी आई है।
दिसंबर माह में शादियों के कई शुभ मुहूर्त हैं। पंडित जयबीर ने बताया कि नवंबर में 12 सावे पूरे हो चुके हैं, वहीं 25 का बाकी है। जबकि दिसंबर में 4, 5 और 6 तारीख को शुभ लग्न हैं। ऐसे में परिजन, यार-दोस्त खुशियां मनाने में पीछे नहीं हट रहे हैं। ग्राहक साधारण पटाखों के बजाय स्काई शॉट की खरीदारी कर रहे हैं।
ये पटाखे एक साथ कई रंगों और डिजाइन में आकाश को रोशन करते हैं। पटाखा और आतिशबाजी विक्रेता रमेश, पीयूष, राजेंद्र और तरुण आदि ने बताया कि अब सिर्फ आवाज वाले पटाखे नहीं मांगते। ग्राहकों को ऐसे क्रैकर्स चाहिए जो देर तक आसमान में रंग बिखेरे और देखने में सुंदर लगें। स्काई शॉट की बिक्री दिवाली से भी ज्यादा है।
विज्ञापन
-- -
रंगीन और फुल पटाखों का चलन बढ़ा
तेज आवाज वाले पटाखों की जगह अब रंगीन और फुल पटाखों का चलन बढ़ है। दुकानदारों का कहना है कि इस सीजन में पटाखों का कारोबार पिछले साल के मुकाबले 25 से 30 फीसदी तक बढ़ा है। इससे उनको अच्छे मुनाफे की उम्मीद हैं।
-- -
मेरे भाई की शादी मंगलवार को है। शादी में बजाने के लिए स्काई शॉट पटाखों की खरीदारी की है। ये पटाखें आसमान में जाकर अनेकों रंग बिखेरते है। इनसे खुशी का माहौल बनता है।
-बिट्टू, ग्राहक।
-- -
शादियों में जब तक पटाखें नहीं फोड़े जाते तब तक माहौल नहीं बनता। स्काई शॉट रंगीन पटाखों से दूर-दूर तक आवाज और रोशनी पहुंचती है। ये देखने में काफी सुंदर लगते हैं।
- संदीप, ग्राहक।
-- -
मेरी भाई की शादी रात में है। ऐसे में मैंने रंगीन पटाखें जो कि आसमान में जाकर फूटते हैं उनकी खरीदारी की है। पटाखे बजाने से शादी में अलग ही माहौल बन जाता है।
-युवराज, ग्राहक।
-- -
शादी के लिए पटाखों की खरीदारी करने के लिए पहुंचा हूं। रंगीन स्काई शॉट पटाखों की काफी मांग है। मैंने भी शादी के लिए पांच पेटी स्काई शॉट पटाखे खरीदें हैं।
-खुशमोहन, ग्राहक।