{"_id":"689e20e1cac98c92f90e54e3","slug":"demand-for-gold-flute-and-silver-crown-increased-on-janmashtami-fatehabad-news-c-127-1-ftb1001-138633-2025-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: जन्माष्टमी पर सोने की बांसुरी व चांदी के मुकुट की मांग बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: जन्माष्टमी पर सोने की बांसुरी व चांदी के मुकुट की मांग बढ़ी
Thu, 14 Aug 2025 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Thu, 14 Aug 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
सर्राफा की दुकान में भगवान कृष्ण की मूर्ति में लगी सोने की बांसूरी। संवाद
फतेहाबाद। जन्माष्टमी पर्व को लेकर बाजारों में चहल पहल और खरीदारी बढ़ने लगी है। मिट्टी से लेकर पीतल व सोने चांदी तक के कन्हैया की मूर्तियां सजी हुई हैं। उन्हें सजाने के लिए मोतियों की माता, चांदी सा चमचमाता मोर मुकुट, सोने की बांसुरी और झूला भी खूब बिक रहा है।
इस बार सर्राफा बाजार में कन्हैया सामान की काफी बिक्री दिखाई दे रही है। विशाल ज्वेलर्स के संचालक साहिल असीजा ने बताया कि पिछले 15 दिनों से ही सोने की बांसुरी, मुकुट और चांदी के मूर्तियों की मांग बढ़ी है। ग्राहक अपने मनपसंद के डिजाइनों में इनकी खरीदारी कर रहे हैं। भगवान की मूर्ति की सजावट के लिए मुकुट, लाल पीले वस्त्र, माला और झूले की भी मांग है।
सर्राफा बाजार के दुकानदारों ने बताया कि सोने व चांदी की लगातार बढ़ती कीमतों के बाद भी ग्राहक सोने व चांदी से बने सामान की खरीदारी कर रहे हैं। सोने और चांदी की कीमत एक लाख से पार है। भविष्य में भी इनकी बढ़ती हुई कीमतों के देखकर ग्राहक उनकी खरीद में रूचि दिखा रहे हैं।