फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Demand for fitness bicycles increased

Fatehabad News: फिटनेस के लिए साइकिलों की मांग बढ़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Nov 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
Demand for fitness bicycles increased
फतेहाबाद में साइकिल की दुकान से खरीदारी करते ग्राहक। संवाद
फतेहाबाद। कोरोना महामारी के बाद लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना बढ़ी है। इसी का असर अब साइकिल बाजार में साफ दिखाई दे रहा है। फिटनेस और प्रदूषण मुक्त जीवनशैली की चाह में लोग साइकिल को अपना रहे हैं। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक सभी आयु वर्ग के लोग साइक्लिंग का आनंद ले रहे हैं। इससे इनकी बिक्री में काफी उछाल आया है।
विज्ञापन


बाजार में अब अत्याधुनिक और आकर्षक डिजाइनों वाली साइकिलें उपलब्ध हैं। गियर साइकिल, माउंटेन बाइक, रोड बाइक और फैट बाइक की मांग लगातार बढ़ रही है। वहीं, इलेक्ट्रिक साइकिलें भी धीरे-धीरे बाजार में अपनी मजबूत पकड़ बना रही हैं। हालांकि ग्रामीण क्षेत्रों में बुजुर्ग अब भी पारंपरिक साइकिलों को ही प्राथमिकता दे रहे हैं। साइकिलों की कीमतें अब 10 हजार से लेकर एक लाख रुपये तक पहुंच गई हैं, लेकिन इसके बावजूद खरीदारों की संख्या में कमी नहीं आई है।
विज्ञापन


---

स्वास्थ्य लाभ के लिए बन रही पहली पसंद



मांग में वृद्धि का मुख्य कारण स्वास्थ्य के प्रति बढ़ती जागरूकता है। कोविड-19 के दौर में लोगों ने अपनी इम्युनिटी और फिटनेस पर ध्यान देना शुरू किया। साइक्लिंग एक बेहतरीन आउटडोर गतिविधि साबित हुई। साइक्लिंग शरीर को फिट रखने के साथ-साथ, मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक है। इसके अलावा, सार्वजनिक परिवहन में भीड़ से बचने और सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए भी लोग साइकिल को सुरक्षित विकल्प मान रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




---

बिक्री बढ़ने से दुकानदार हैं खुश

दुकानदार नंद किशोर, सुशील, अजय, और वरुण आदि ने बताया कि कोरोना के बाद साइकिलों की बिक्री में 100 फीसदी तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। इस बढ़ी हुई मांग के चलते कई बार पसंदीदा मॉडलों के लिए ग्राहकों को इंतजार भी करना पड़ा था। इससे साइकिल उद्योग में श्रमिकों की संख्या में बढ़ोतरी और निर्माण की सीमा को बढ़ाना पड़ा था। कॉरोना काल के दौरान जहां सभी परिवहन सेवाएं बंद हो गई थी वहीं उस दौरान लोगों ने साइकिल का सहारा लिया था। इससे पर्यावरण में सुधार दर्ज किया गया था। साइकिल शौकीन लोगों की फिटनेस और आधुनिक जीवनशैली का प्रतीक बन चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed