फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Deep pits at Ratia Chungi are causing problems for drivers

Fatehabad News: रतिया चुंगी पर गहरे गड्ढे वाहन चालकों के लिए बन रहे परेशानी

Thu, 15 May 2025 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 15 May 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Deep pits at Ratia Chungi are causing problems for drivers
फतेहाबाद के रतिया चुंगी पर बने गहरे गड्ढे से गुजरते वाहन चालक। संवाद
फतेहाबाद। रतिया चुंगी से हांसपुर कट तक लोक निर्माण विभाग के द्वारा सड़क का निर्माण कार्य किया गया है। रतिया चुंगी पर लोक निर्माण विभाग की घोर लापरवाही के कारण बने गहरे गड्ढे राहगीरों के लिए मुसीबत का सबब बन गए हैं।
विज्ञापन

इस व्यस्त चौराहे से प्रतिदिन हजारों वाहन और पैदल यात्री गुजरते हैं, लेकिन रतिया चुंगी चौराहे की जर्जर हालत के कारण उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रतिया चुंगी, जो शहर के एक महत्वपूर्ण प्रवेश द्वार के रूप में कार्य करती है, पर सड़क इतनी खराब हो चुकी है कि गड्ढे गहरे और चौड़े हो गए हैं। ये गड्ढे न केवल वाहनों के लिए खतरा पैदा करते हैं, बल्कि पैदल चलने वालों के लिए भी चोट का कारण बन सकते हैं। बारिश के दिनों में तो स्थिति और भी बदतर हो जाती है, क्योंकि गड्ढे पानी से भर जाते हैं और उनकी गहराई का अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है। स्थानीय दुकानदारों और लोगों का कहना है कि लोक निर्माण विभाग के द्वारा इस सड़क का निर्माण किया गया है। जब सड़क को तोड़कर बनाया जा रहा था तो कुछ हिस्सा जो बिल्कुल खराब हो चुका है। इस दौरान चुंगी पर बने इस गहरे गड्ढे से वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

रात के समय काफी दिक्कत वाहन चालकों को आती है। शाम के समय, जब वाहन चालकों की संख्या ज्यादा होती है तो उस समय पर गड्ढे के कारण जाम की स्थिति भी बनती हैं। दुकानदार मंनिदर कंबोज, राकेश कुमार, साहिल बिश्नोई, प्रताप सिंह आदि ने बताया कि सड़क के निर्माण के बाद वाहन चालकों को सुविधा मिलनी चाहिए थी, लेकिन हालात कुछ ओर ही है। इस गड्ढे के कारण सभी लोग परेशान है। इसका जल्द से जल्द समाधान किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed