फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   death,fatehabad news,Ex MLA Balbir Singh

आपातकाल के दौर में जनसंघ और बाद में भाजपा का झंडा बुलंद करने वाली आवाज हुई खामोश

Mon, 11 Jan 2021 11:29 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jan 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
death,fatehabad news,Ex MLA Balbir Singh
आपातकाल के दौर में जनसंघ और बाद में भाजपा का झंडा बुलंद करने वाली आवाज सोमवार को खामोश हो गई। 1987 में फतेहाबाद से भाजपा विधायक रहे वयोवृद्ध नेता 86 वर्षीय बलबीर सिंह चौधरी का निधन हो गया। वह पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। शिवपुरी में उनका अंतिम संस्कार किया गया, जहां उनके पुत्र रणबीर सिंह चौधरी ने उन्हें मुखाग्नि दी।
विज्ञापन

बेदाग छवि व मुखर आवाज के धनी रहे बलबीर सिंह चौधरी 1987 में सीपीएम नेता पृथ्वी सिंह गोरखपुरिया को हराकर फतेहाबाद विधानसभा से भाजपा के पहले विधायक चुने गए थे। शुरू से ही आरएसएस कार्यकर्ता रहे बलबीर चौधरी जनसंघ की स्थापना से राजनीति में सक्रिय रहे। वह हिंदी आंदोलन 1957 के मातृभाषा सत्याग्रही भी रहे। कांग्रेस शासनकाल में लगे आपातकाल का उन्होंने मुखर विरोध किया था। मौजूदा विधायक दुड़ाराम, रतिया विधायक लक्ष्मण नापा, भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं चेयरमैन सुभाष बराला, पूर्व सीपीएस प्रहलाद सिंह गिल्लाखेड़ा, डीसी डॉ. नरहरि सिंह, एडीसी समवर्तक सिंह सहित क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों ने शोक व्यक्त किया।
विज्ञापन

कांग्रेस की रैली में घुसकर काले झंडे दिखाकर किया था आपातकाल का विरोध
सन 1975 में आपातकाल के दौर में जब राजनीतिक विरोधियों का सरकार उत्पीड़न करके उन्हें जेलों में ठूंस रही थी, तब उन्होंने फतेहाबाद के साथ-साथ हिसार में भी अपनी गतिविधियां जारी रखीं। उस दौरान हिसार में मधुबन पार्क के पास हुई कांग्रेस की रैली में घुसकर काले झंडे लहराते हुए आपातकाल का विरोध किया था। इसी विरोध के चलते उन्हें जेल भी जाना पड़ा। हरियाणा के कद्दावर भाजपा नेता एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री मंगलसेन के करीबी साथी रहे बलबीर सिंह ने हिंदी आंदोलन, राम जन्मभूमि आंदोलन, एसवाईएल सहित जनहित के कई आंदोलनों में अग्रणी भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

28 हजार 615 वोटों से जीतकर बने थे विधायक
1987 के विधानसभा चुनाव में बलबीर सिंह चौधरी ने तत्कालीन सीपीएम उम्मीदवार पृथ्वी सिंह गोरखपुरिया को 28 हजार 615 वोटों से पराजित किया था। उस चुनाव में बलबीर सिंह को 43 हजार 479 वोट मिले थे। जबकि पृथ्वी सिंह को मात्र 14 हजार 864 वोट ही मिल पाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed