{"_id":"e2ce2033677f432bd9f8e8ac39e7614c","slug":"death-case-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद कमरे में मिला पनवाड़ी का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंद कमरे में मिला पनवाड़ी का शव
ब्यूरो/अमर उजाला टोहाना (फतेहाबाद)
Updated Mon, 08 Feb 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे रोड स्थित एक दुकान के ऊपर बने कमरे में में एक व्यक्ति का शव मिला है। पुलिस ने शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, 55 वर्षीय कृष्ण की रेलवे रोड पर पनवाड़ी की दुकान थी। कुछ समय से उसके बच्चे व पत्नी दिल्ली में रहने के कारण वह अकेला ही दुकान के ऊपर बने कमरे में रहता था। शनिवार को पूरा दिन उसकी दुकान बंद रहने तथा रविवार को भी सुबह दुकान न खुलने के कारण आस-पास के लोगों ने दुकान के ऊपर बने कमरे में देखा तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। उन्होंने तुरंत उसके परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन
तब उसके भतीजे संजय ने पुलिस को सूचित किया तथा दरवाजा तोड़कर देखा तो वह चारपाई पर मृत पड़ा था। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए एंबुलेंस से नागरिक अस्पताल ले जाया गया। शहर पुलिस ने इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई करते हुए शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन