फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Dead body of youth found in Fatehabad Distributary, injury marks on the body,

फतेहाबाद डिस्ट्रीब्यूटरी में युवक का मिला शव, शरीर पर चोट के निशान, आंखों पर कसकर बंधी मिली पट्टी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 09:43 PM IST
विज्ञापन
Dead body of youth found in Fatehabad Distributary, injury marks on the body,
भूना। गांव टिब्बी के पास सोमवार को दोपहर बाद फतेहाबाद डिस्ट्रीब्यूटरी में युवक का शव मिला। युवक के शरीर पर चोटों के निशान मिले और आंखों पर चुन्नीनुमा कपड़े से कसकर पट्टी बंधी हुई मिली। युवक की आयु 25-30 साल लग रही है। शव मिलने की सूचना पर टिब्बी के कई ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। टिब्बी निवासी संदीप कुमार ने डायल 112 पर फोन करके सूचना दी। थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने टिब्बी बीट इंचार्ज ईश कुमार को मौके पर पहुंचकर जांच के आदेश दिए। पुलिस टीम ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला। पुलिस के अनुसार युवक के शरीर की जांच की तो मुंह पर चोट के निशान थे और आंखों पर पट्टी बंधी हुई थी। युवक की पेंट की जेब से मोबाइल फोन मिला है। मगर पानी अंदर घुसने के कारण फोन स्विच ऑफ मिला। पेंट की पीछे वाली जेब से पर्स मिला है, जिसमें पंजाब रोडवेज की एक टिकट कैथल से खनोरी तक होने की पाई गई है। पुलिस ने शव को 72 घंटों के लिए फतेहाबाद के शव गृह में रखवा दिया है।
विज्ञापन

प्रारंभिक जांच में मामला हत्या का मान रही पुलिस
फतेहाबाद डिस्ट्रीब्यूटरी में मिले युवक के शव की प्रारंभिक जांच में पुलिस हत्या का मामला मान रही है। आशंका जताई गई है कि हत्या करके शव नहर में फेंका गया है। मुंह पर चोटों के निशान और आंखों पर बांधी गई पट्टी के साथ-साथ शव से निकला हुआ मल इसकी ओर इशारा कर रहे हैं। पुलिस के अनुसार वास्तविकता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट हो पाएगी। शव की पहचान के लिए आसपास के एरिया के काफी लोगों को मौके पर बुलाया गया था, लेकिन पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

फतेहाबाद डिस्ट्रीब्यूटरी में मिले मृत मिले युवक के शरीर पर कुछ चोटे हैं। आंखों पर पट्टी बंधी हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद हत्या या आत्महत्या की सच्चाई सामने आ सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुलदीप सिंह, प्रभारी, भूना पुलिस थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed