फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   De-addiction campaign will reach every village to break the back of drug addiction

Fatehabad News: नशे की कमर तोड़ने के लिए गांव-गांव पहुंचेगी नशामुक्ति मुहिम

Tue, 24 Feb 2026 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 24 Feb 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
De-addiction campaign will reach every village to break the back of drug addiction
फतेहाबाद। जिला नार्को समन्वय कमेटी व नशा मुक्त भारत अभियान की समीक्षात्मक बैठक को संबोधित करते
फतेहाबाद। नशा मुक्ति केंद्रों को अब अति संवेदनशील गांवों में विशेष शिविर लगाने होंगे। इनमें नशा पीड़ितों की स्क्रीनिंग की जाएगी, जरूरतमंदों को उपचार दिया जाएगा और लोगों को नशा छोड़ने के लिए प्रेरित किया जाएगा। सभी केंद्रों को अपनी गतिविधियों की रिपोर्ट मुख्यालय भेजनी होगी।
विज्ञापन


ये निर्देश जिला नार्को समन्वय कमेटी और नशा मुक्त भारत अभियान की समीक्षा बैठक में डीसी डॉ. विवेक भारती ने दिए। बैठक में पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने कॉलेज प्राचार्यों से भी फीडबैक लिया और युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर चिंता जताई।डीसी ने कहा कि युवा पीढ़ी को नशे के गर्त में जाने से बचाने और नशे की लत में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं।
विज्ञापन


उन्होंने सुझाव दिया कि नशा छोड़ चुके लोगों की सफलता की कहानियां साझा की जाएं। ऐसे लोगों को प्रेरक व्याख्यान कार्यक्रमों में बुलाकर उनके अनुभव और जीवन में आए सकारात्मक बदलाव छात्रों और अन्य युवाओं के साथ साझा कराए जाएं, ताकि नशा करने वालों पर इसका प्रभाव पड़े और वे इस आदत से दूर होने की प्रेरणा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीसी ने शहर में संचालित नशा मुक्ति केंद्र का भी उल्लेख किया और वहां साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि केंद्र में भर्ती मरीजों को समय पर भोजन, दवाइयां, स्वच्छ पेयजल और अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। बैठक में अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि नशे के खिलाफ अभियान को जमीनी स्तर पर प्रभावी बनाना प्राथमिकता है।

-



प्रार्थना सभा में बताए जाएंगे नशे के दुष्प्रभाव

डीसी डॉ. विवेक भारती ने शिक्षा विभाग को निर्देश दिए कि वे प्रतिदिन प्रार्थना सभा के दौरान विद्यालयों में नशे के दुष्प्रभावों सहित यातायात नियमों का पालन करने व अन्य विभिन्न सामाजिक बुराइयों के दुष्प्रभावों के बारे में विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिए जागरूकता गतिविधियां आयोजित करवाएं। हर नशा मुक्ति केंद्र को निर्देश दिए कि 5 अति संवेदनशील नशाग्रस्त गांवों में कैंप लगाए जाए। इसके अलावा जिले के हर विभाग में एंटी ड्रग्स कंट्रोल सेल बनाई जाए। नशे की आदत छुड़ाने के लिए नशे से ग्रस्त लोगों के लिए योग कैंप लगाए जाएं। नशे के खिलाफ नुक्कड़ नाटक व अन्य गतिविधियों के माध्यम से भी लोगों को जागरूक किया जाए।


-



टोल फ्री नंबर पर दें नशा बचने व करने वालों की सूचना : एसपी



एसपी सिद्धांत जैन ने कहा कि जिले को नशा व अपराध मुक्त बनाने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे सरकार और जिला पुलिस की ओर से नशा मुक्त समाज का निर्माण करने के लिए चलाई जा रही मुहिम में बढ़-चढ़ कर भाग लें। यदि कोई व्यक्ति नशा बेच रहा है अथवा सेवन कर रहा है तो इसकी सूचना हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के टोल फ्री मोबाइल 9050891508 या 112 पर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed