फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   DC warns absent officers, expresses displeasure over slow pace of work

Fatehabad News: गैरहाजिर अफसरों को चेताया, डीसी ने काम की धीमी गति पर जताई नाराजगी

Thu, 05 Feb 2026 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 05 Feb 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
DC warns absent officers, expresses displeasure over slow pace of work
फतेहाबाद में डीसी स्कूल का निरीक्षण करते हुए स्त्रोत सूचना विभाग
फतेहाबाद। जिले में स्थित विभिन्न सरकारी कार्यालयों व संस्थानों का वीरवार को उपायुक्त डॉ. विवेक भारती ने निरीक्षण किया। इस दौरान डीएफएससी और आबकारी अधिकारी नहीं मिले तो उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया। वहीं डीसी नागरिक अस्पताल भी पहुंचे और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से कार्य में देरी पर जवाब मांगा।
विज्ञापन


अस्पताल के निरीक्षण के दौरान डीसी ने ऑपरेशन थियेटर के बारे में जब अधिकारियों से पूछा कि कितना काम हुआ है तो जवाब मिला कि 90 फीसदी हो गया है। इस पर डीसी ने कहा कि ऐसा क्यों बोल रहे हैं, काम अभी बहुत बाकी है और टाइम लाइन बताएं। इस पर अधिकारियों ने कहा कि मार्च माह तक फाइनल कर देंगे। डीसी ने नशा मुक्ति केंद्र में महिला वार्ड का काम भी जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


उपायुक्त ने लघु सचिवालय के द्वितीय खंड का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उपायुक्त को डीएफएससी और आबकारी अधिकारी कार्यालय में नहीं मिले। इस पर डीसी ने कहा कि स्पष्टीकरण मांगा जाए। निरीक्षण की शुरुआत बड़ोपल स्थित राजकीय स्कूल से की गई, जहां उन्होंने हाजिरी रजिस्टर की जांच की। इस दौरान उन्होंने शिक्षकों व विद्यार्थियों से शैक्षणिक व्यवस्था को लेकर फीडबैक लिया तथा मिड-डे मील की स्वच्छता एवं गुणवत्ता की भी जांच की। उपायुक्त ने बड़ोपल पुलिस चौकी का भी निरीक्षण करके व्यवस्था जांची।
विज्ञापन
विज्ञापन


-

बस स्टैंड के दुकानदारों को रेट लिस्ट लगाने के निर्देश

उपायुक्त डॉ. विवेक भारती निरीक्षण के दौरान नए बस स्टैंड पर भी पहुंचे। यहां उन्होंने दुकानदारों को रेट लिस्ट स्पष्ट रूप से लगाने के निर्देश दिए। डीसी ने यात्रियों से बसों की समय-सारिणी, सुविधा एवं व्यवस्थाओं को लेकर फीडबैक लिया और यात्रियों की सहूलियत को प्राथमिकता देने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। बस स्टैंड परिसर में स्थित विभिन्न विभागों के कार्यालयों पे ब्रांच, ऑडिट ब्रांच, विधि शाखा, लेखा शाखा, रिकॉर्ड रूम, हैप्पी कार्ड शाखा के अलावा रैन बसेरे का भी निरीक्षण किया।


ई-दिशा केंद्र में नहीं मिली सफाई

उपायुक्त ने ई-दिशा केंद्र का भी निरीक्षण किया। इस दौरान सफाई नहीं मिली। उपायुक्त ने करीब दो माह पहले भी निरीक्षण किया था और खामियां मिली थी। इसके अलावा डीसी ने सहायक कृषि अभियंता कार्यालय, जिला उद्योग केंद्र तथा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड कार्यालय का भी निरीक्षण किया गया। इस दौरान डीसी ने कर्मचारी हाजिरी रजिस्टर की जांच की गई और कार्यालयों में साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए। इसके उपरांत उन्होंने लघु सचिवालय के द्वितीय खंड स्थित ई-दिशा, कृषि विभाग, डीईटीसी सहित अन्य कार्यालयों का भी निरीक्षण कर साफ-सफाई पर विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed