{"_id":"60c0f3c98ebc3e59b4438cf4","slug":"dc-mahavir-fatehabad-new-dc-fatehabad-news-rtk612253121","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच दिन बाद रिलीव हुए डॉ.बांगड़, कौशिक ने संभाला डीसी का कार्यभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच दिन बाद रिलीव हुए डॉ.बांगड़, कौशिक ने संभाला डीसी का कार्यभार
विज्ञापन
आखिरकार तबादले के पांच दिन बाद डॉ. नरहरि सिंह बांगड़ बुधवार को डीसी पद से रिलीव हो गए। नवनियुक्त डीसी महावीर कौशिक ने अपना कार्यभार संभाल लिया है। इससे पहले महावीर कौशिक पंचकूला में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के प्रशासक थे। कार्यभार संभालने के बाद कौशिक ने पुराने डीसी डॉ. बांगड़ के साथ सभी विभागाध्यक्षों की बैठक भी ली। इस बैठक में डॉ. बांगड़ ने ही विभागाध्यक्षों का नए डीसी से परिचय करवाया। हालांकि, डॉ. नरहरि सिंह बांगड़ का तबादला सियासी व प्रशासनिक गलियारों में खूब चर्चा का विषय रहा।
सोशल मीडिया पर छाया रहा डीसी के तबादले का मुद्दा : डीसी के तबादले का मुद्दा सोशल मीडिया पर भी छाया रहा। माना जा रहा है कि एक विधायक के कहने पर डीसी का तबादला हुआ है। मगर जननायक जनता पार्टी के नेताओं ने उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के समक्ष गुहार लगाकर डीसी का तबादला रोकने की भी मांग की थी। यही कारण है कि सामान्य तौर पर डीसी एक-दो दिन बाद रिलीव हो जाते हैं मगर डॉ. बांगड़ को रिलीव होने में पांच दिन लग गए। दरअसल, जजपा नेताओं की डीसी के दरबार में ठीक सुनवाई होती थी। इसलिए वह तबादला रुकवाने के पक्ष में थे। हालांकि, जजपा नेताओं के प्रयास विफल रहे और बुधवार को डॉ. बांगड़ के स्थान पर महावीर कौशिक ने डीसी के तौर पर कार्यभार संभाल लिया।
जजपा द्वारा डीसी का तबादला रुकवाने की कोशिश जैसी ऐसी कोई बात नहीं है। डॉ. बांगड़ भी ठीक काम कर रहे थे। उम्मीद है कि नए डीसी भी ठीक काम करेंगे। -सुरेंद्र लेगा, जिलाध्यक्ष, जजपा, फतेहाबाद।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार द्वारा किसी भी अधिकारी का तबादला करना सामान्य प्रक्रिया होती है। जहां सरकार चाहेगी, वहां पर सेवाएं जारी रखेंगे। -डॉ. नरहरि सिंह बांगड़, पूर्व डीसी, फतेहाबाद।