{"_id":"691b65f4663510559f00b49e","slug":"damaged-bridge-over-canal-risk-of-accident-fatehabad-news-c-127-1-shsr1019-143828-2025-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: नहर पर बना पुल क्षतिग्रस्त, हादसे का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: नहर पर बना पुल क्षतिग्रस्त, हादसे का खतरा
Mon, 17 Nov 2025 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 17 Nov 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
नहर पुल पर टूटी हुई चारदीवारी। संवाद
टोहाना। दमकोरा से जमालपुर को जोड़ने वाली सड़क और इस मार्ग पर बने नहर पुल की हालत काफी खस्ता हो गई है। इस कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। स्थानीय लोग और वाहन चालक रोजाना सड़क की खराब स्थिति और टूटे हुए पुल की दीवार के कारण डर का सामना कर रहे हैं।
यह सड़क कई छोटे गांवों से होकर गुजरती है और जमालपुर के रास्ते फतेहाबाद शहर से जुड़ती है। इस पर रोजाना सैकड़ों वाहन चलते हैं। वाहन चालकों का कहना है कि रात के समय खराब पुल दिखाई नहीं देता, जिससे नहर में गिरने का खतरा बना रहता है। स्थानीय निवासी साकाश भूटानी, रमेश, गेजू और विनोद ने बताया कि इस मार्ग पर पहले भी कई हादसे हो चुके हैं, इसके बावजूद मरम्मत पर कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं।
जमालपुर रेलवे फाटक पर पुल निर्माण के चलते मार्ग बंद होने से अधिकतर वाहन चालक इसी खस्ताहाल सड़क से फतेहाबाद जाने को मजबूर हैं। मार्केटिंग बोर्ड के एसडीओ अक्षय वर्मा ने बताया कि सड़क निर्माण के लिए एक माह पहले ही एस्टीमेट तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेजा गया था। मंजूरी न मिलने के कारण निर्माण कार्य अभी शुरू नहीं हो पाया है। विभाग से मंजूरी मिलते ही सड़क और पुल की मरम्मत का कार्य तुरंत शुरू कर दिया जाएगा।