फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Daily drive run in Papiha Park, vaccine will be available till eight o'clock in the night

पपीहा पार्क में रोजाना ड्राइव रन, रात आठ बजे तक लगवा सकेंगे वैक्सीन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
Daily drive run in Papiha Park, vaccine will be available till eight o'clock in the night
तेहाबाद में कोरोना से बचाव का टीका लगवाते पात्र। - फोटो : Fatehabad
कोरोना टीकाकरण अभियान में तेजी लाने के लिए स्वास्थ्य विभाग फतेहाबाद ने नया प्लान तैयार किया है। शहर फतेहाबाद और टोहाना में कोरोना टीकाकरण को लेकर रोजाना ड्राइव रन होगा। शहर फतेहाबाद के पपीहा पार्क में रोजाना सुबह 9 बजे से लेकर 3 बजे तक तथा शाम को 4 बजे से लेकर 8 बजे तक कोरोना टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

यहां पर आने वाले लोगों को कोरोना टीकाकरण की पहली और दूसरी डोज लगाई जाएगी। ऐसा ही अभियान टोहाना में भी शुरू होगा। स्वास्थ्य विभाग सोमवार, मंगलवार और बुधवार को मेगा ड्राइव शुरू कर रहा है। इन तीन दिनों में 55 हजार लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। सोमवार और मंगलवार को 20-20 हजार तथा बुधवार को 15 हजार लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। जिले में अब तक 5 लाख 40 हजार लोगों को टीका लग चुका है।
विज्ञापन

शुक्रवार को हुआ टीकाकरण
पात्र टीकाकरण
60 साल से ऊपर 582
45 से 59 साल 1394
18 से 44 साल 4452
शुक्रवार को जिले में नहीं मिला नया केस
जिले में शुक्रवार को कोरोना संक्रमित नया केस नहीं मिला है। जिले में फिलहाल दो एक्टिव केस हैं। शुक्रवार को जिले में 915 कोरोना सैंपल लिए गए। अभी फिलहाल लैब से 1303 आरटीपीसीआर सैंपलों की रिपोर्ट आनी है। जिले में अब तक 299524 सैंपल लिए जा चुके हैं। इसमें 17830 लोग कोरोना संक्रमित मिले। राहत की बात यह है कि 17344 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
जिले में कोरोना टीकाकरण अभियान को तेजी से बढ़ाया जाएगा। सोमवार, मंगलवार और बुधवार को अभियान चलाकर 55 हजार लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। लोगों से अपील है कि दूसरी डोज लगवाने से घबराएं नहीं। दूसरी डोज लगवाने में कोई दुष्प्रभाव नहीं है।
- डॉ. वीरेश भूषण, सिविल सर्जन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed