फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Weather patterns changing repeatedly in Haryana, heavy rains in Fatehabad, feeling of coolness

हरियाणा बार-बार बदल रहा मौसम का मिजाज: फतेहाबाद में जमकर हुई बारिश, हुआ ठंडक का अहसास, जलभराव की स्थिति

Wed, 31 May 2023 01:02 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 31 May 2023 01:02 PM IST
सार

हरियाणा में नौतपा के अंतिम दिन भी फतेहाबाद में जमकर बारिश हुई। मंगलवार देर रात तक रूक-रूककर बारिश होती रही और बुधवार सुबह भी जमकर बादल बरसे। इस बारिश से नरमा की फसल को काफी फायदा होगा।

विज्ञापन
Weather patterns changing repeatedly in Haryana, heavy rains in Fatehabad, feeling of coolness
बारिश से जलभराव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहाबाद में मंगलवार रात और बुधवार सुबह जमकर बारिश हुई है। बारिश के कारण अनेक स्थानों पर जलभराव की स्थिति रही और लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। फतेहाबाद शहर में अनेक स्थानों पर सीवरेज ओवरफ्लो हो गए और गंदा पानी सड़कों पर बहने लगा। जिले में 17.2 एमएम बारिश हुई है। वहीं यह बारिश फसलों के लिए वरदान साबित हुई है। बारिश से नरमा की फसल को काफी फायदा होगा। फतेहाबाद में अधिकतम तापमान 23 डिग्री व न्युनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन


जमकर बादल बरसे
नौतपा के अंतिम दिन भी फतेहाबाद में जमकर बारिश हुई। मंगलवार देर रात तक रूक-रूककर बारिश होती रही और बुधवार सुबह भी जमकर बादल बरसे। बारिश के कारण फतेहाबाद के पुरानी कचहरी रोड, धर्मशाला रोड, जवाहर चौक, बीघड़ चौक, पपीहा पार्क मार्ग, नागरिक अस्पताल सहित अनेक स्थानों पर जलभराव की स्थिति रही। नागरिक अस्पताल में ईलाज के लिए जाने वाले मरीजों को पानी के बीच से गुजरना पड़ा। शहर में बारिश के कारण मेनहोल भी उफनने लगे। जीटी रोड पर मत्सय पालन अधिकारी व पुराना डीएसपी हाउस के पास दो मेनहोल ओवरफ्लो हो गए और पानी जीटी रोड पर बहने लगा। जिस कारण बीघड़ चौक पर बारिश व सीवरेज का पानी एकत्रित हो गए और बदबू से यहां के दुकानदारों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन


मौसम का ताजा हाल
वहीं दूसरी ओर कृषि विशेषज्ञों के अनुसार, यह बारिश नरमे की फसल के लिए वरदात साबित होगी। जहां-जहां किसानों ने बिजाई की है, वहां पर पौधों में फुटाव आएगा और जहां पौधे निकल चुके हैं, उनकी ग्रोथ बढ़ेगी। मौसम विभाग के अनुसार, एक जून के बाद से अब मौसम में बदलाव आएगा और तापमान बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


फतेहाबाद में कहां हुई कितनी बारिश
खंड                          बारिश
फतेहाबाद                 09
रतिया                        10
टोहाना                       35
भट्टूकलां                  4.5
भूना                           18
कुलां                          23
जाखल                       21
नोटः बारिश एमएम में

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed