{"_id":"61aded5c834eeb0174188503","slug":"vigilance-arrested-patwari-taking-bribe-in-fatehabad-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद: एक हजार रुपये रिश्वत लेते भूना तहसील से पटवारी रंगे हाथों गिरफ्तार, हिसार का रहने वाला है आरोपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
फतेहाबाद: एक हजार रुपये रिश्वत लेते भूना तहसील से पटवारी रंगे हाथों गिरफ्तार, हिसार का रहने वाला है आरोपी
Mon, 06 Dec 2021 04:30 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद/भूना (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद/भूना (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 06 Dec 2021 04:30 PM IST
सार
पटवारी के खिलाफ भ्रष्टाचार रोकथाम अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपी पटवारी हिसार के मॉडल टाउन का निवासी है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरियाणा के फतेहाबाद जिले के भूना में कार्यरत पटवारी को एक हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए विजिलेंस टीम ने दबोचा है। भूना के तहसील में विजिलेंस ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। फिलहाल पटवारी के खिलाफ भ्रष्टाचार रोकथाम अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है। भूना के वार्ड नंबर एक निवासी अनिल कुमार ने बताया कि उसे बैंक से लोन लेने के लिए मकान को गिरवी रखना था।
विज्ञापन
जमीन के कागजात में इसके लिए पटवारी से फर्द में एंट्री करवानी थी। फर्द में एंट्री करने के नाम पर पटवारी लाल बहादुर ने उससे दो हजार रुपये की रिश्वत मांगी। अनिल ने पटवारी को 3 दिसंबर को एक हजार रुपये दे दिए। बाद में एक हजार रुपये और मांगे तो उसने सोमवार को देने की बात कही।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें ः जबरन निकाह कर बदलवाया धर्म: बंधक बना एक साल तक किया दुष्कर्म, एसिड अटैक की धमकी दे संबंधियों से बनवाए संबंध
विज्ञापन
इसी बीच अनिल कुमार ने विजिलेंस को शिकायत कर दी। विजिलेंस टीम ने अनिल कुमार को एक हजार रुपये पाउडर लगाकर दे दिए। जैसे ही भूना तहसील में पटवारी लाल बहादुर ने अनिल कुमार से एक हजार रुपये लिए, उसी समय इशारा पाकर विजिलेंस ने उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पटवारी हिसार के मॉडल टाउन का निवासी है। वह रिटायर्ड फौजी है।
अनिल कुमार की शिकायत के बाद विजिलेंस ने भूना तहसील से पटवारी लाल बहादुर को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ भ्रष्टाचार रोकथाम अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है। आगामी कार्रवाई की जा रही है। -राकेश मलिक, डीएसपी, विजिलेंस