फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Two people arrested in Fatehabad for carrying 100 bags of DAP fertilizer to Rajasthan

फतेहाबाद: कैंटर में 100 कट्टे डीएपी खाद राजस्थान ले जाते दो लोग गिरफ्तार, 170 रुपये प्रति कट्टा अधिक देकर खरीदी थी

Tue, 19 Oct 2021 11:16 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भट्टू कलां/फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भट्टू कलां/फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 19 Oct 2021 11:16 PM IST
सार

डीएपी की किल्लत के चलते किसान परेशानियों का सामना कर रहे हैं। खाद के लिए बिक्री केंद्रों पर लंबी-लंबी कतारें लग रही हैं। इसी बीच मंगलवार को फतेहाबाद में 100 कट्टे डीएपी खाद राजस्थान ले जाते दो लोग गिरफ्तार किए गए हैं।

विज्ञापन
Two people arrested in Fatehabad for carrying 100 bags of DAP fertilizer to Rajasthan
कार्रवाई करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा में किसान खाद की कमी को लेकर धक्के खाने को मजबूर हैं इसके बावजूद  डीएपी खाद को दूसरे प्रदेशों में भेजने के मामलों में कमी नहीं आ रही है। जाखल(फतेहाबाद) के बाद अब भट्टू मंडी से कैंटर में भरकर राजस्थान ले जाए जा रहे डीएपी के 100 और 4 कट्टे सल्फर के पुलिस ने पकड़े हैं। पुलिस ने कैंटर व खाद को कब्जे में लेकर इसमें सवार 2 लोगों को हिरासत में लिया है। साथ ही कृषि विभाग के अधिकारियों को सूचित किया, जिन्होंने पकड़ी गई खाद के सैंपल लिए हैं। 

विज्ञापन


जानकारी अनुसार भट्टू थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि भट्टू मंडी से एक कैंटर में डीएपी खाद भरकर अवैध तरीके से राजस्थान भेजी जा रही है। थाना प्रभारी ओमप्रकाश चुघ के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम ने राजस्थान सीमा के समीप गांव जांडवाला बागड़ के पास कैंटर को डीएपी खाद सहित पकड़ लिया। मौके पर पुलिस को खाद संबंधी कागजात भी नहीं मिले।
विज्ञापन


इस घटना के बारे में पुलिस ने कृषि विभाग के अधिकारियों को अवगत करवाया। जिस पर कृषि विभाग के एसडीओ भीम सिंह व क्वालिटी कंट्रोल ऑफिसर ओमप्रकाश मौके पर पहुंचे। कैंटर में 100 कट्टे डीएपी खाद व 4 कट्टे सल्फर खाद के बताए गए हैं। बताया जा रहा है कि यह डीएपी खाद 1200 रुपये प्रति कट्टा की बजाय 170 रुपये अधिक देकर 1370 रुपये प्रति कट्टा खरीदी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कुंडली बाॅर्डर: स्थानीय लोगों की पुलिस से मांग बोले- सुरक्षा दें या अस्थायी जेल बनाकर उसमें रखें, हत्याकांड के बाद लगने लगा है डर


भादरा के गांव भरवाना निवासी दो लोग गिरफ्तार
पुलिस के मुताबिक यह कैंटर राजस्थान का है। इसमें राजस्थान की तहसील भादरा के गांव भरवाना के दो लोग खाद भरकर राजस्थान ले जा रहे थे। वहीं, भट्टू मंडी की फर्म द्वारा इस खाद के बिल चाहरवाला के लिए काटे गए हैं। पुलिस ने राजस्थान के भरवाना निवासी रमेश कुमार व सुखराम के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें बुधवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

कैंटर में 100 कट्टे डीएपी खाद व 4 कट्टे सल्फर भरकर ले जाई जा रही थी। दूसरे राज्यों में खाद ले जाना अवैध है। इसलिए हमारी तरफ से पुलिस को शिकायत दे दी गई है। मामले की जांच चल रही है। -भीम सिंह, एसडीओ, कृषि विभाग, फतेहाबाद।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed