फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Two killed from drinking toxic alcohol, jind, harayana

कलौदा में जहरीली शराब पीने से दो की मौत

Sat, 28 May 2016 11:31 PM IST
jind/bureau
jind/bureau Updated Sat, 28 May 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
Two killed from drinking toxic alcohol, jind, harayana
जहरीली शराब पीने से दो की मौत - फोटो : bureau

विज्ञापन
 गांव कलौदा खुर्द में जहरीली शराब पीने दो लोगों की मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि गांव में चल रहे अवैध खुर्दे से शराब पीने से दोनों की मौत हुई है। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने अवैध खुर्दा संचालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

पुलिस के अनुसार गांव कलौदा खुर्द निवासी 45 वर्षीय राजकुमार तथा 80 वर्षीय केहर सिंह शनिवार दोपहर को शराब पीने से अचानक तबीयत बिगड़ गई। उसके बाद दोनों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने राजकुमार को मृत घोषित कर दिया, जबकि केहर सिंह की गंभीर हालात देखते हुए पीजीआई अग्रोहा रेफर कर दिया।
विज्ञापन


पीजीआई में उपचार के दौरान केहर सिंह की भी मौत हो गई। मृतक राजकुमार के परिजन अनिल, शमशेर, धूप सिंह, संदीप ने बताया कि गांव में अवैध खुर्दा चल रहा है। खुर्दा से राजकुमार और केहर सिंह शराब खरीद कर पी रहे थे। शराब पीते ही दोनों की तबीयत बिगड़ गई। बेहोशी की हालत में दोनों को परिजन नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन वहां पर रामकुमार की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि केहर सिंह की पीजीआई में इलाज के दौरान मौत हो गई। जहरीली शराब पीने से मौत की सूचना पाकर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में ले आई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


मृतक राजकुमार के बेटे अनिल ने बताया कि गांव में अवैध खुर्दे सरेआम चल रहे हैं। वहां पर मिलावटी शराब बेची जा रही है। शनिवार को उसके पिता ने भी अवैध खुर्दे से शराब लेकर पी थी और जहरीली होने से उसकी मौत हो गई।



बोर्ड से करवाया जाएगा पोस्टमार्टम
एएसपी वसीम अकरम ने बताया कि जहरीली शराब पीने से मौत हुई। मृतक के शव का पोस्टमार्टम चिकित्सकों के बोर्ड द्वारा करवाया जा रहा है। फिलहाल अवैध खुर्दा चलाने वाले के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और छापेमारी की गई है।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed