{"_id":"c7d0b98396302119b369f4951ca7520a","slug":"prasi-fire-colony-hdnkanp-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पराली में लगी आग, कालोनी में मचा हड़कंप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पराली में लगी आग, कालोनी में मचा हड़कंप
फतेहाबाद/ अमर उजाला, ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2015 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शहर के बीघड़ रोड स्थित हरनाम सिंह कालोनी में रविवार दोपहर खुले में पड़ी लगभग 10 ट्राली पराली में अचानक आग लग गई और उसकी लपटें उठने लगी।
आग की उठती लपटें देख कालोनी में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही शहर थाना प्रभारी दिनेश कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे और फायर बिग्रेड को सूचना दी। पुलिस व दमकल कर्मियों को आग बुझाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
जानकारी के अनुसार हरनाम सिंह कालोनी निवासी गुरमीत पुत्र करतार की कालोनी में ही पशु डेयरी है। जिसके नजदीक खाली जगह पर पराली का स्टॉक किया हुआ था। बताया जा रहा कि शरारती तत्व ने कोई शरारत की जिसके बाद पराली में भयंकर आग लग गई।
विज्ञापन
आग की लपटें देख कालोनी के लोगों का हुजूम इक्ट्ठा हो गया। एचटेट परीक्षा की ड्यूटी पर तैनात एसएचओ को जैसे ही सूचना मिली वह मौके पर पहुंच गए और दमकल कर्मियों के साथ मिल आग बुझाई। घटनास्थल के नजदीक ही रिहायशी मकान और डेयरी है। आग को समय रहते काबू पा लिया गया जिससे बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन