फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Misdeed with child in tohana

Haryana: आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म, जेल में है मासूम का पिता, पुलिस ने शुरू की जांच

Fri, 10 Jun 2022 02:47 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, टोहाना
संवाद न्यूज एजेंसी, टोहाना Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 10 Jun 2022 02:47 PM IST
सार

बच्ची का पिता जेल में है और उसकी मां की मौत हो चुकी है। वह अपने दादा के साथ रहती थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Misdeed with child in tohana
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

टोहाना की कालोनी की रहने वाली 8 वर्षीय बालिका को घर से उठाकर ले जाने व दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में बालिका के दादा ने बताया कि उसका बेटा जेल में है। पुत्रवधु की मौत हो चुकी है। उनके दोनों बच्चे उसके पास ही रहते हैं।

विज्ञापन


गुरुवार रात को उसकी आठ वर्षीय पोती उसके पास झोपड़ी में सोई हुई थी। करीब साढ़े 11 बजे गली का रहने वाला युवक उसके पास आया और कहा कि उसकी पोती खाली प्लाट में खून से लथपथ पड़ी है। जब वे मौके पर पहुंचे तो देखा कि उसकी पोती के कपड़े फटे हुए थे। उसने आरोप लगाया कि आरोपी गोविंदा उसकी पोती को घर से उठाकर ले गया, और उसके साथ दुष्कर्म किया है। अब पुलिस नाबालिग का मेडिकल करवाएगी।
विज्ञापन


टोहाना शहर थाना प्रभारी राजपाल ने बताया कि नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने को लेकर शिकायत प्राप्त हुई है, जिस पर उचित कार्रवाई की जा रही है। शीघ्र आरोपी को काबू कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed